Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: युवाओं के लिए खास पहल: राष्ट्रीय युवा दिवस पर रील प्रतियोगिता का आयोजन
    Uncategorized

    उत्तराखंड: युवाओं के लिए खास पहल: राष्ट्रीय युवा दिवस पर रील प्रतियोगिता का आयोजन

    adminBy adminJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: युवाओं के लिए खास पहल: राष्ट्रीय युवा दिवस पर रील प्रतियोगिता का आयोजन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रदेश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और सामाजिक-धार्मिक मूल्यों से जोड़ने के लिए युवा कल्याण विभाग ने एक अनोखी पहल शुरू की है। विभाग की ओर से रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें भाग लेकर युवा नकद पुरस्कार जीत सकते हैं।

    इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों पर आधारित 30 से 60 सेकंड की इंस्टाग्राम रील बनाएंगे। प्रतिभागियों को अपनी रील इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक रूप से अपलोड करनी होगी। रील में #nationalyouthday2026 हैशटैग का प्रयोग करना अनिवार्य होगा और साथ ही @rekhaaryaoffice, @officialukprd, @uksports-dept हैंडल को टैग करना होगा।

    प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी निर्धारित की गई है, जबकि 10 जनवरी को पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। विजेताओं को 12 जनवरी, स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

    रील प्रतियोगिता में चयनित प्रविष्टियों का मूल्यांकन एक समिति द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये का रखा गया है।

    बुधवार को प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से इस वर्ष यह नई पहल शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह के दौरान प्रदेश के तीन युवा मंगल दल और तीन महिला मंगल दलों को क्रमशः 1 लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

    बैठक में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशक डॉ. आशीष चौहान, उपनिदेशक शक्ति सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version