Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड के गांव का लड़का आज ‘दुनिया की संपत्ति’ बन गया है… डोभाल के फैन हुए अमेरिकी राजदूत
    Uncategorized

    उत्तराखंड के गांव का लड़का आज ‘दुनिया की संपत्ति’ बन गया है… डोभाल के फैन हुए अमेरिकी राजदूत

    adminBy adminJune 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड के गांव का लड़का आज ‘दुनिया की संपत्ति’ बन गया है… डोभाल के फैन हुए अमेरिकी राजदूत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक ग्रैसिटी यहां के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के फैन हो गए हैं। उन्होंने डोभाल को ‘अंतरराष्ट्रीय संपत्ति’ बता दिया। ग्रैसिटी ने डोभाल के बारे में कहा कि उत्तराखंड के एक गांव का लड़का अब सिर्फ भारत नहीं, बल्कि दुनिया की संपदा बन गया है। ग्रैसिटी ने डोभाल की तारीफ में ये बातें महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर भारत-अमेरिका की पहल (iCET) की मीटिंग को संबोधित करते हुई कहीं।

    ग्रैसिटी ने भारत की तरक्की की तारीफ करते भी नहीं अघाए। उन्होंने यहां के डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूपीआई की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज गांव-गांव में एक चाय वाला भी सरकार से भेजे गए पूरे पैसे अपने मोबाइल पर ही पा लेता है। ग्रैसिटी ने कहा कि भारत में उनसे किसी ने कहा कि दुनिया 4जी, 5जी और 6जी की बातें करती है, लेकिन भारत में इन सबसे भी ताकतवर चीज है और वह है- गुरुजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी महीने अमेरिका की राजकीय यात्रा से पहले वहां के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जैक सुलीवान नई दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

    उन्होंने मंगलवार को पीएम मोदी और एनएसए अजित डोभाल से मुलाकात की। दोनों एनएसए के बीच आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई। सुलीवान के साथ अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और अमेरिकी उद्योग जगत के बड़ी शख्सियतों का एक दल भी भारत आया है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और उनके अमेरिकी समकक्ष जैक सुलीवान ने भारत-अमेरिका के आपसी हितों के सेकंड ट्रैक 1.5 डिस्कोर्स में भाग लिया जिसका आयोजन भारतीय उद्योग संघ (CII) ने किया। इसके पहले एडिशन का आयोजन वॉशिंगटन में यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इसी वर्ष 30 जनवरी को किया था। अमेरिकी एनएसए अपने दौरे के दूसरे दिन भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर एवं भारत सरकार की कई अन्य प्रमुख शख्सियतों से मिलेंगे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar अजीत डोभाल अमेरिका के राजदूत एरिक ग्रैसिटी उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version