Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»हरिद्वार में हत्‍या से सनसनी…कट्टे में भरकर नदी में फेंका युवती का शव…जांच में जुटी पुलिस
    Uncategorized

    हरिद्वार में हत्‍या से सनसनी…कट्टे में भरकर नदी में फेंका युवती का शव…जांच में जुटी पुलिस

    adminBy adminJune 11, 2023No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार में हत्‍या से सनसनी…कट्टे में भरकर नदी में फेंका युवती का शव…जांच में जुटी पुलिस
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार में बहादराबाद थाना क्षेत्र में सुखी नदी पुल के नीचे एक युवती का शव कट्टे में बंद पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कट्टे से शव को बाहर निकाला। गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। हाथ और पर बांधने के बाद कट्टे में डालकर युवती के शव को फेंका गया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास पुल के नीचे एक संदिग्ध कट्टा देखकर ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर बहादराबाद थानाध्यक्ष अनिल चौहान व शांतरशाह चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज मौके पर पहुंचे और कट्टा खुलवाया। युवती का हाथ-पांव बंधा शव निकला। युवती की उम्र लगभग 25 साल है।

    शुरुआती तौर पर यह माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव कट्टे में भरकर यहां फेंका गया है। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की और आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। युवती कौन है? हत्या किसने और क्यों की है? इन सभी कारणों की पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

    devbhumi news devbhumi samachar haridwar news pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version