Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»IMA POP: देश को आज मिलेंगे 331 युवा सैन्य अफसर, यह राज्य अफसर देने में टॉप पर
    Uncategorized

    IMA POP: देश को आज मिलेंगे 331 युवा सैन्य अफसर, यह राज्य अफसर देने में टॉप पर

    adminBy adminJune 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    IMA POP: देश को आज मिलेंगे 331 युवा सैन्य अफसर, यह राज्य अफसर देने में टॉप पर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून स्थित आईएमए की पासिंग आउट परेड (पीओपी) के बाद आज इंडियन आर्मी को 331 युवा अफसर मिल जाएंगे। इसके साथ ही मित्र देशों के 42 कैडेट्स भी आईएमए से ट्रेनिंग लेकर आपनी देशों की सेवा के लिए तैयार हो जाएंगे। आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे पीओपी की सलामी लेंगे। परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह छह बजे परेड शुरू होगी। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इसके बाद देश और विदेश के 373 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी सेनाओं की मुख्य धारा में जुड़ जाएंगे।

    इनमें 331 अधिकारी भारतीय थलसेना को मिलेंगे। जबकि भूटान के 19, तजाकिस्तान के 17, श्रीलंका के दो और मालदीव, सुडान, सेशेल्स व वियतमान का एक-एक कैडेट भी पासआउट होंगे। कुल मिलाकर शनिवार को सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 64 हजार 862 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ जाएगा। इनमें मित्र देशों को 2885 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। पासिंग आउट परेड के मद्देनजर अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। आईएमए से पासआउट होने वाले कैडेट्स में सबसे ज्यादा सैन्य अफसर देने में उत्तरप्रदेश का दबदबा है। यहां से कुल 63 कैडेट्स पासआउट होंगे। हालांकि, क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे ज्यादा पासआउट होने वाले कैडेट्स इस बार बिहार से हैं। बिहार के 33 कैडेट्स सैन्य अफसर बनने जा रहे हैं । इसके बाद हरियाणा के 32 , महाराष्ट्र से 26 कैडेट्स शामिल हैं। उत्तराखंड पांचवे नंबर पर है।

    यहां से इतने कैडेट्स

    उत्तराखंड – 25

    आंध्र प्रदेश – 1

    असम – 1

    बिहार – 33

    चंडीगढ़ – 1

    छत्तीसगढ़ – 5

    दिल्ली – 12

    गुजरात – 2

    गोवा – 1

    हरियाणा – 32

    हिमाचल प्रदेश – 17

    जम्मू एंड कश्मीर – 6

    झांरखंड – 8

    कर्नाटक – 11

    केरल – 5

    नेपाल (डोमासाइल) – 2

    मध्य प्रदेश – 19

    महाराष्ट्र – 26

    मणिपुर – 1

    उड़ीसा – 2

    पंजाब – 23

    पुडुचेरी – 1

    राजस्थान – 19

    तेलंगाना – 3

    तमिलनाडु -8

    त्रिपुरा – 1

    उत्तर प्रदेश – 63

    वेस्ट बंगाल – 3

     

    मित्र देशों के इतने कैडेट्स

    भूटान – 19

    मालद्वीप – 1

    श्रीलंका – 2

    सुडान – 1

    सेशेल्स – 1

    ताजिकिस्तान – 17

    वियतनाम – 1

    कुल – 42

    dehradun news devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार पासिंग आउट परेड
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version