Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»मैदानों में भीषण गर्मी तो पहाड़ी इलाकों में आज भी बारिश के आसार, जानें कब तक पहुंचेगा मानसून
    Uncategorized

    मैदानों में भीषण गर्मी तो पहाड़ी इलाकों में आज भी बारिश के आसार, जानें कब तक पहुंचेगा मानसून

    adminBy adminJune 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मैदानों में भीषण गर्मी तो पहाड़ी इलाकों में आज भी बारिश के आसार, जानें कब तक पहुंचेगा मानसून
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज 9 जून शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 10 से 12 जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। हिदायत देते हुए कहा कि मौसम खराब और तेज झोंकेदार हवाएं चलने के दौरान खुले स्थान की बजाए पक्के मकान में रहें।

    वहीँ दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिमी मानसून केरल में दस्तक दे चुका है। अपने निर्धारित समय से यह करीब एक सप्ताह देरी से पहुंचा है। हालांकि, उत्तराखंड में मानसून पहुंचने में तीन सप्ताह से अधिक का समय लगेगा। जुलाई की शुरुआत में प्रदेश में मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। आमतौर पर उत्तराखंड में मानसून 25 जून के आसपास पहुंचता है। प्रदेश में बीते दो माह से वर्षा का क्रम सामान्य से अधिक रहा। जून की शुरुआत में भी पहाड़ से लेकर मैदान तक बौछारें होती रहीं। हालांकि, बीते तीन दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क है और चटख धूप से तपिश बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

    हालांकि, भारतीय मौसम विभाग की ओर से अरब सागर में उठ रहे चक्रवात के कारण मानसून के केरल से आगे बढ़ने की रफ्तार कुछ धीमी रहने की आशंका जताई जा रही है। जिससे उत्तराखंड में मानसून के और विलंब होने की भी संभावना है। बीते वर्ष प्रदेश में 30 जून को मानसून ने पूरी तरह से प्रवेश कर लिया था। वहीं, वर्ष 2021 में यह समय से पहले 13 जून को ही उत्तराखंड पहुंच गया था।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar weather uttarakhand उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version