Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»एशिया और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारत से उत्तराखंड की बेटी प्रतिभा का चयन… जानिये सबकुछ
    Uncategorized

    एशिया और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारत से उत्तराखंड की बेटी प्रतिभा का चयन… जानिये सबकुछ

    adminBy adminJune 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    एशिया और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारत से उत्तराखंड की बेटी प्रतिभा का चयन… जानिये सबकुछ
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    इस साल नेपाल और साउथ कोरिया में होने वाली एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए पूरे देश से सिर्फ उत्तराखंड की बेटी प्रतिभा थपलियाल का चयन हुआ है। प्रतिभा इस साल होने वाली इन दोनों प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। रविवार को इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की ओर से आयोजित ट्रायल में प्रतिभा को चुना गया। इस साल छह से 12 सितंबर तक नेपाल की राजधानी काडमांडू में एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है। जबकि, 30 अक्तूबर से छह नवंबर तक साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होनी है।

    दोनों प्रतियोगिताओं के लिए रविवार को गोवा में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें देशभर की करीब 23 महिला बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। इनमें से सिर्फ प्रतिभा थपलियाल का चयन किया गया। पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक की मूल निवासी प्रतिभा उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतिभा ने कहा, एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करना उनका सपना था। वह दोनों प्रतियोगिताओं में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहती हैं।

    प्रतिभा के पति का उनको पारिवारिक सपोर्ट तो रहा ही साथ ही वो उनके कोच भी हैं. उन्होंने ही उनको मोटिवेट किया है. उनके पति भूपेश थपलियाल कहते हैं कि ये गोल्ड प्रदेश के लिए था लेकिन अब वो चाहते हैं कि प्रतिभा देश के लिए खेलें, लेकिन इसके लिए फाइनेंशियल कंडीशन इतनी ठीक नहीं है, ऐसे में सरकार से भी उन्होंने आर्थिक मदद की बात कही है. आम तौर पर परिवार के लोग भी महिलाओं को बॉडी बिल्डिंग जैसे खेलों में भेजने से हिचकिचाते हैं, लेकिन प्रतिभा की ये कहानी बताती है कि मेहनत और जुनून से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है और किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों से पीछे नहीं हैं.

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार प्रतिभा थपलियाल
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version