Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»शर्मनाक: उत्तराखंड में पिता ने बेटे संग मिलकर की बेटी की हत्या और दफना दिया शव
    Uncategorized

    शर्मनाक: उत्तराखंड में पिता ने बेटे संग मिलकर की बेटी की हत्या और दफना दिया शव

    adminBy adminJune 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    शर्मनाक: उत्तराखंड में पिता ने बेटे संग मिलकर की बेटी की हत्या और दफना दिया शव
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में प्रेम प्रसंग के चलते पिता ने पुत्र के साथ मिल कर अपने नाबालिग बेटी का गला घोंट कर हत्या कर दी थी। मामा की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुत्र मामला सामने आने के बाद फरार है। पुलिस टीमें उसकी दबिश दे रही हैं। एसपी अपराध व यातायात चंद्रशेखर घोड़के ने गुरुवार को ऊधमसिंह नगर में पुलभट्टा थाने में आनर किलिंग का पर्दाफाश किया। कहा कि सिरोली कलां थाना पुलभट्टा निवासी गुड्डू पुत्र मेहमूद शाह ने 27 मई को पुलिस को प्रार्थना पत्र दे उसकी नाबालिग भांजी सोनी की हत्या उसके पिता द्वारा 22 मई को कर उसका शव दफना देने की शिकायत की थी।

    मामले की गंभीरता को समझते हुए एसडीएम के आदेश के बाद कब्र से सोनी का शव बाहर निकाल कर उसे रुद्रपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शव के काफी खराब हो जाने के कारण रुद्रपुर में उसका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। उसके बाद शव को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पैनल के माध्यम से वहां हुए पोस्टमार्टम में सोनी की गला दबा कर हत्या की पुष्टि होने पर तत्काल ही सोनी के पिता जाकिर अली पुत्र भूरे शाह निवासी वार्ड नंबर बीस व उसके पुत्र युनूस अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।

    पुलिस ने दबिश देकर हत्यारोपित जाकिर अली को गुरुवार दोपहर ग्राम दडि़या थाना देवरनिया जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका पुत्र युनूस इस दौरान पुलिस टीम को नहीं मिला। एसपी अपराध घोड़के ने बताया जाकिर ने पूछताछ में बताया उसकी पुत्री कई बार मोबाइल पर बात करते पकड़ी गई थी। जिस पर उसके भाई ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था। उसके बाद 22 मई को वह दूसरे मोबाइल पर फिर बात करते जब दिखाई दी तो उसने युनूस के साथ मिल कर उसकी गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था। इस दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ किच्छा ओमप्रकाश शर्मा भी उपस्थित थे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version