Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»तीर्थयात्रियों से भरी बस बद्रीनाथ हाईवे पर पलटी… एक की मौत, 16 लोग घायल
    Uncategorized

    तीर्थयात्रियों से भरी बस बद्रीनाथ हाईवे पर पलटी… एक की मौत, 16 लोग घायल

    adminBy adminMay 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    तीर्थयात्रियों से भरी बस बद्रीनाथ हाईवे  पर पलटी… एक की मौत, 16 लोग घायल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर कौडियाला के समीप तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार सभी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में लाया गया है। मुनिकीरेती पुलिस से अनुसार शनिवार शाम करीब तीन बजे यात्रियों से भरी एक बस बदरीनाथ धाम से वापस ऋषिकेश की ओर आ रही थी। कौडियाला के समीप अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बस में अहमदाबाद गुजरात के 28 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

    स्थानीय लोगों और दूसरी बस में सवार यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर थाना देवप्रयाग और थाना मुनि की रेती की व्यासी चौकी पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल 16 यात्रियों को तुरंत एम्स पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला यात्री को मृत घोषित कर दिया।

    थानाध्यक्ष देवप्रयाग देवराज शर्मा ने बताया कि मृतिका की पहचान कल्पना (32) निवासी अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई है। बस में सवार सभी तीर्थयात्री गुजरात के थे जो यात्रा के बाद ऋषिकेश की ओर लौट रहे थे। शर्मा के मुताबिक बार-बार ढलान होने के कारण बस के ब्रेक गर्म हो गए थे। जब बस कौड़ियाला के समीप मोड़ पर पहुंची तो चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और बस पलट गई। हालांकि घटना के बाद से चालक फरार है उसकी तलाश की जा रही है। तीर्थयात्रियों की ओर से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar road accident uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version