Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून भी बन गया है दिल्ली… हवा थमी, बारिश नदारद… पहली बार ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंची हवा
    Uncategorized

    देहरादून भी बन गया है दिल्ली… हवा थमी, बारिश नदारद… पहली बार ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंची हवा

    adminBy adminJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून भी बन गया है दिल्ली… हवा थमी, बारिश नदारद…  पहली बार ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंची हवा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून में वायु प्रदूषण ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार 12 घंटे से अधिक समय तक 300 के पार दर्ज किया गया। मंगलवार आधी रात को एक्यूआई अधिकतम 385 तक पहुंच गया, जबकि औसत एक्यूआई 318 रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य दिनों में देहरादून का अब तक का सबसे अधिक औसत एक्यूआई माना जा रहा है, जो “बेहद खराब” श्रेणी में आता है।

    पिछले कुछ दिनों से नए साल के जश्न के चलते देहरादून में पर्यटकों की आवाजाही में भारी इजाफा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे शहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इसके साथ ही जगह-जगह बोनफायर जलाए जा रहे हैं, जिससे वातावरण में धुआं और प्रदूषक कण तेजी से बढ़े हैं। वहीं, लंबे समय से बारिश न होने और हवा की गति बेहद कम रहने के कारण प्रदूषण फैल नहीं पा रहा है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।

    दून विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष (एचओडी) डॉ. विजय श्रीधर के अनुसार ठंड के मौसम में हवा की रफ्तार कम हो जाती है और वातावरण में स्थिरता बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में वाहनों, बोनफायर और अन्य स्रोतों से निकलने वाला धुआं ऊपर की ओर नहीं जा पाता और निचली सतह पर ही जमा हो जाता है। इसके कारण पीएम-10 और पीएम-2.5 जैसे सूक्ष्म प्रदूषित कणों का घनत्व काफी बढ़ जाता है, जो सीधे तौर पर एक्यूआई को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

    विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जल्द ही बारिश नहीं हुई या तेज हवाएं नहीं चलीं, तो वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना कम है। लगातार बढ़ता प्रदूषण बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने, मास्क का उपयोग करने और अनावश्यक वाहन प्रयोग कम करने की सलाह दी है। देहरादून जैसे शांत और प्राकृतिक शहर में इस स्तर का प्रदूषण प्रशासन और आम जनता दोनों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version