Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून में पत्रकार पंकज मिश्रा की संदिग्ध मौत: पुलिस ने साथी पत्रकार और उसके दोस्त को पकड़ा
    Uncategorized

    देहरादून में पत्रकार पंकज मिश्रा की संदिग्ध मौत: पुलिस ने साथी पत्रकार और उसके दोस्त को पकड़ा

    adminBy adminDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून में पत्रकार पंकज मिश्रा की संदिग्ध मौत: पुलिस ने साथी पत्रकार और उसके दोस्त को पकड़ा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    स्वतंत्र पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक पत्रकार अमित सहगल और उसके मुंबई निवासी दोस्त पार्थोशील को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले दोनों आरोपी पंकज मिश्रा के घर पहुंचे थे, जहां उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। आरोप है कि जाते समय आरोपी मिश्रा और उनकी पत्नी के मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए थे।

    मंगलवार सुबह दून विहार क्षेत्र स्थित घर में पंकज मिश्रा के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर परिजनों की मांग पर डॉक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें भी विसरा सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

    मृतक के भाई अरविंद मिश्रा और परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात अमित सहगल और पार्थोशील उनके घर आए थे। इसी आधार पर पुलिस ने हत्या, घर में घुसकर हमला करने और मोबाइल चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस ने मौके से जुड़े फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच जारी है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version