Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 5
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»नंदी देवी हत्या: महिला की निर्मम हत्याद में हल्द्वा नी में कोहराम… बेटे की दुश्मनी की वजह से मां का मर्डर
    Uncategorized

    नंदी देवी हत्या: महिला की निर्मम हत्याद में हल्द्वा नी में कोहराम… बेटे की दुश्मनी की वजह से मां का मर्डर

    adminBy adminMay 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हल्द्वानी के गोरापड़ाव बाइपास पर जीतपुर नेगी कालोनी से सटा जंगल खत्म होते ही तिराहे पर नंदी देवी का घर है। साधारण सा परिवार है। पति की मौत हो चुकी है। इकलौता बेटा जेल में है। ऐसे में घर की छोटी सी दुकान महिला के लिए बड़ा सहारा थी। इसलिए हत्या को अंजाम चोरी या लूट के इरादे से तो नहीं दिया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति और कमरों का हाल भी फिलहाल इसकी गवाही नहीं दे रहा। बस एक मोबाइल फोन अभी नहीं मिला है। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के दामाद से बातचीत की। आसपास रहने वालों से भी पूछताछ की। इसके बाद सुराग की तलाश में सामने के जंगल में भी पहुंची।

    सूत्रों की माने तो नंदी के हत्यारे का सुराग तलाशने के लिए दुकान, रंजिश, ट्रक या किसी अपने  के एंगल को भी केंद्र में रखकर जांच आगे बढ़ेगी। वारदात के दिन घर के बाहर खड़े ट्रक चालकों व दुकान पर आने वाले ग्राहकों से पूछताछ हो चुकी है, जबकि कुछ को पूछताछ के लिए उठाया है। अभी तक स्वजनों ने ऐसा कोई नाम नहीं बताया, जिससे पुरानी रंजिश रही हो। पुलिस मृतका के बेटे को लेकर पहले जांच कर रही थी। इस एंगल पर सफलता नहीं मिलने पर पुलिस का शक करीबियों की तरफ मुड़ गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नंदी देवी का हत्यारा उसकी सारी गतिविधियों से वाकिफ था और नंदी भी उसके बारे में कई राज जानती थी।

    हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। नंदी देवी से जिन लोगों की नजदीकियां थी, वे सभी पुलिस के रडार पर हैं। मृतका का बेटा करीब नौ माह से जेल में बंद है। अधिवक्ता राजन सिंह मेहरा महिला के रिश्तेदार होने के साथ न्यायालय में पैरवी भी कर रहे हैं। बकौल, मेहरा केस में कुछ लोगों की गवाही होनी है। बेटे संग किसी की रंजिश को लेकर भी जांच होगी। नंदी देवी घर में अकेली रहती थी। मदद के लिए कोई नहीं है। इस बात को कोई बाहरी तो शायद ही जानता होगा। इसलिए आशंका है कि कोई परिचित हत्या के इरादे से अंदर आया हो, जिसे देखने पर नंदी देवी एकदम से चौंकी भी नहीं।

    devbhumi news devbhumi samachar haldwani news pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार नंदी देवी हत्या पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version