Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    December 30, 2025

    ऋषिकेश: जमीन छिनने के डर ने भड़काया आक्रोश, रेलवे ट्रैक जाम कर पुलिस पर पथराव

    December 29, 2025

    उर्मिला सनावर के आरोपों से भाजपा असहज, दिल्ली तक पहुंचा उत्तराखंड का सियासी भूचाल

    December 28, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, December 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»गणेश गोदियाल ने संभाली कमान, हरीश रावत ने फूंका 2027 का चुनाव बिगुल
    Uncategorized

    गणेश गोदियाल ने संभाली कमान, हरीश रावत ने फूंका 2027 का चुनाव बिगुल

    adminBy adminNovember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    गणेश गोदियाल ने संभाली कमान, हरीश रावत ने फूंका 2027 का चुनाव बिगुल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के पदभार ग्रहण समारोह ने 2027 के विधानसभा चुनाव की शुरुआत का माहौल बना दिया। समारोह में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने पार्टी नेताओं में नया उत्साह भर दिया। पूरे कार्यक्रम में नेतृत्व ने चुनावी एकजुटता और बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर दिया।

    समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए पार्टी नेताओं की तुलना पांडवों और पंचमुखी रुद्राक्ष से की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सख्त नसीहत देते हुए कहा कि कोई भी नेता यह न सोचे कि उसकी सीट हार जाए और बाकी 69 सीटें जीत जाएं। सभी को अपने-अपने क्षेत्र में जीत सुनिश्चित करनी होगी, तभी 2027 में नया इतिहास लिखा जा सकेगा।

    हरीश रावत ने प्रीतम सिंह को ‘अर्जुन’ और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को ‘भीम’ बताते हुए कहा कि संविधान, गांधी-नेहरू-अंबेडकर के सिद्धांतों की रक्षा के लिए दोनों नेताओं की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह अपनी ‘गांडीव’ और यशपाल आर्य सामाजिक न्याय की ‘गदा’ के साथ भाजपा पर प्रहार करेंगे तो जीत निश्चित है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूर्व कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों—सबसे बड़ी पेंशन योजनाएं, रोजगार बढ़ोतरी और विकास कार्य—को जनता तक पहुंचाएं।
    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी कहा कि सिंद्ध नेतृत्व पूरी तरह एकजुट है और गुटबाजी की बातें केवल नीचे स्तर पर कुछ लोगों द्वारा फैलाया गया भ्रम है। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें संगठन से दूर रखना आवश्यक है।

    कुछ नेताओं को मंच न मिलने से बनी असहज स्थिति

    समारोह में कुछ दिग्गज नेताओं और पूर्व मंत्रियों को मंच पर जगह नहीं मिली। संचालकों को भीड़ नियंत्रित करने और कुछ लोगों को मंच से हटाने में काफ़ी मेहनत करनी पड़ी।

    खराब साउंड सिस्टम ने बढ़ाई परेशानी

    पूरे कार्यक्रम के दौरान साउंड सिस्टम बार-बार बिगड़ता रहा, जिससे नेताओं को भाषण देने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

    कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ बनी उत्साह का कारण

    कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़ को देखकर पार्टी नेतृत्व गदगद नजर आया। हरीश रावत ने कहा कि जैसे बिहार में हार के बाद भी हाईकमान ने बड़े फैसले लेकर उत्साह बढ़ाया, उसी तरह उत्तराखंड में भी कार्यकर्ताओं का यह जोश आगामी चुनावों में जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा।

    ‘पंचमुखी रुद्राक्ष’ की पहचान

    हरीश रावत ने गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, करन माहरा, हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य को कांग्रेस का ‘पंचमुखी रुद्राक्ष’ बताते हुए कहा कि इन नेताओं के पास सरकार की उपलब्धियों और भाजपा की नीतियों पर प्रहार करने के कई मजबूत मुद्दे मौजूद हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    December 30, 2025

    ऋषिकेश: जमीन छिनने के डर ने भड़काया आक्रोश, रेलवे ट्रैक जाम कर पुलिस पर पथराव

    December 29, 2025

    उर्मिला सनावर के आरोपों से भाजपा असहज, दिल्ली तक पहुंचा उत्तराखंड का सियासी भूचाल

    December 28, 2025

    टिहरी वारदात: छोटे भाई को अपाहिज बनाने के आरोप में भाई-भाभी गिरफ्तार, आज पेशी

    December 25, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version