Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    December 30, 2025

    ऋषिकेश: जमीन छिनने के डर ने भड़काया आक्रोश, रेलवे ट्रैक जाम कर पुलिस पर पथराव

    December 29, 2025

    उर्मिला सनावर के आरोपों से भाजपा असहज, दिल्ली तक पहुंचा उत्तराखंड का सियासी भूचाल

    December 28, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, December 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»सरदार पटेल जयंती: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर दिखेगी उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक
    Uncategorized

    सरदार पटेल जयंती: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर दिखेगी उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक

    adminBy adminOctober 30, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    सरदार पटेल जयंती: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर दिखेगी उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्तूबर को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित होने वाली भव्य परेड में उत्तराखंड की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। इस झांकी में देवभूमि के आध्यात्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक वैभव की झलक दिखाई देगी।

    इस वर्ष राज्य ने अपनी झांकी को ‘अष्ट तत्व व एकत्व’ की थीम पर तैयार किया है, जो आठ तत्वों की समरसता और एकता की भावना को दर्शाती है। झांकी में उत्तराखंड के दिव्य धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य, पारंपरिक संस्कृति और सतत विकास की प्रगति को प्रस्तुत किया जाएगा।

    महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि गृह मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति द्वारा विचार-विमर्श के बाद देशभर से चुने गए आठ राज्यों में उत्तराखंड की झांकी को भी अंतिम रूप से चयनित किया गया है। यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है।

    विभाग के संयुक्त निदेशक व झांकी के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान के निर्देशन में झांकी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के 14 सदस्यीय लोक कलाकारों का दल ‘एकता परेड’ में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति को प्रदर्शित करेगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    December 30, 2025

    ऋषिकेश: जमीन छिनने के डर ने भड़काया आक्रोश, रेलवे ट्रैक जाम कर पुलिस पर पथराव

    December 29, 2025

    उर्मिला सनावर के आरोपों से भाजपा असहज, दिल्ली तक पहुंचा उत्तराखंड का सियासी भूचाल

    December 28, 2025

    टिहरी वारदात: छोटे भाई को अपाहिज बनाने के आरोप में भाई-भाभी गिरफ्तार, आज पेशी

    December 25, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version