Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    December 30, 2025

    ऋषिकेश: जमीन छिनने के डर ने भड़काया आक्रोश, रेलवे ट्रैक जाम कर पुलिस पर पथराव

    December 29, 2025

    उर्मिला सनावर के आरोपों से भाजपा असहज, दिल्ली तक पहुंचा उत्तराखंड का सियासी भूचाल

    December 28, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, December 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»केदारनाथ यात्रा ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, इस साल अब तक 16.56 लाख श्रद्धालु पहुंचे धाम
    Uncategorized

    केदारनाथ यात्रा ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, इस साल अब तक 16.56 लाख श्रद्धालु पहुंचे धाम

    adminBy adminOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    केदारनाथ यात्रा ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, इस साल अब तक 16.56 लाख श्रद्धालु पहुंचे धाम
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चारधाम यात्रा के इस सीजन में केदारनाथ धाम ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। बुधवार तक यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार पहुंच गई, जो अब तक का सर्वोच्च आंकड़ा है। पिछले वर्ष यह संख्या 16.52 लाख थी।

    बारिश और बर्फबारी के बावजूद तीर्थयात्रियों में बाबा केदार के दर्शन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को ही 5614 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्तूबर (भैयादूज) के दिन बंद होंगे, यानी यात्रा अभी करीब 15 दिन और चलेगी।

    बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों पर पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती, मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों की व्यवस्था और यातायात सुचारु रखने के प्रयास लगातार जारी हैं।

    गौरतलब है कि इस वर्ष 30 अप्रैल 2025 को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए खोले गए। मानसून के दौरान भूस्खलन, अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाओं के कारण यात्रा कई बार प्रभावित हुई, लेकिन शासन-प्रशासन ने युद्धस्तर पर कार्य कर यात्रा मार्गों को फिर से सुचारु किया।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए और अधिकारी हमेशा अलर्ट मोड पर रहें।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    December 30, 2025

    ऋषिकेश: जमीन छिनने के डर ने भड़काया आक्रोश, रेलवे ट्रैक जाम कर पुलिस पर पथराव

    December 29, 2025

    उर्मिला सनावर के आरोपों से भाजपा असहज, दिल्ली तक पहुंचा उत्तराखंड का सियासी भूचाल

    December 28, 2025

    टिहरी वारदात: छोटे भाई को अपाहिज बनाने के आरोप में भाई-भाभी गिरफ्तार, आज पेशी

    December 25, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version