Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»चमोली की बेटी प्रीतिका रावत को मिला “मेरा भारत” राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार, बढ़ाया उत्तराखंड का मान
    Uncategorized

    चमोली की बेटी प्रीतिका रावत को मिला “मेरा भारत” राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार, बढ़ाया उत्तराखंड का मान

    adminBy adminOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चमोली की बेटी प्रीतिका रावत को मिला “मेरा भारत” राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार, बढ़ाया उत्तराखंड का मान
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के चमोली जिले की मूल निवासी प्रीतिका रावत को महिला सशक्तीकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य, स्वच्छता अभियान, बाल शिक्षा, युवा सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “मेरा भारत – राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)” पुरस्कार (स्वयंसेवक श्रेणी) से सम्मानित किया गया है।

    यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत देशभर में दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक माना जाता है।

    वर्तमान में प्रीतिका नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSUT), नई दिल्ली की एनएसएस इकाई से जुड़ी हैं। उन्होंने अपने समर्पित प्रयासों से समाज में कई सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं और एनएसएस के मूल मंत्र “स्वयं से पहले आप” को अपने जीवन में साकार किया है।

    सम्मान मिलने के बाद प्रीतिका रावत ने कहा —

    “एनएसएस पुरस्कार पाना मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण है। यह केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी स्वयंसेवकों का सम्मान है जो समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निःस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं।”

    उन्होंने विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रवीण सरोहा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई।

    प्रीतिका की इस सफलता पर उनके माता-पिता बख्तावर सिंह रावत और बूदी रावत ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि उत्तराखंड और पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version