Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून: 12वीं की छात्रा ने प्रेमी संग ट्यूशन टीचर के घर की चोरी, ग्राउंड में छिपाए गहने, और अब….
    Uncategorized

    देहरादून: 12वीं की छात्रा ने प्रेमी संग ट्यूशन टीचर के घर की चोरी, ग्राउंड में छिपाए गहने, और अब….

    adminBy adminApril 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: 12वीं की छात्रा ने प्रेमी संग ट्यूशन टीचर के घर की चोरी, ग्राउंड में छिपाए गहने, और अब….
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राजधानी देहरादून में 12वीं कक्षा की छात्रा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ट्यूशन टीचर के घर पर ही चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद दोनों घूमने के लिए हरिद्वार चले गए। रात को रुकने के बाद दूसरे दिन अपने-अपने घरों को चले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि 26 अप्रैल को दांतों के चिकित्सक वीरेंद्र कुमार निवासी चकशाह नगर नेहरू कालोनी ने तहरीर दी थी कि वह 20 अप्रैल को परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रुड़की गए थे।

    26 अप्रैल को वह वापस लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और एक कमरे में रखी आलमारी से लाखों के गहने व करीब 18 हजार रुपये चोरी हो रखे थे। इस मामले में नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा की देखरेख में एसएसआइ योगेश दत्त और चौकी इंचार्ज डिफेंस कालोनी सतबीर सिंह ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। इस दौरान एक युवती व युवक कैमरों में जाते दिखे। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित सोनिया व उसके प्रेमी अमरपाल निवासी चकशाह नगर नेहरू कालोनी को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गहने बरामद किए गए।

    पूछताछ में सोनिया ने बताया कि वह 12वीं कक्षा की छात्रा है और वीरेंद्र कुमार की पत्नी के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। कुछ दिन पहले ट्यूशन टीचर ने बताया कि रुड़की में उनकी रिश्तेदारी में शादी है और वह चार-पांच दिनों के लिए शादी में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। आरोपित सोनिया को पता था कि इस दौरान उनके घर पर कोई नहीं रहेगा, ऐसे में उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। योजना के मुताबिक 21 अप्रैल की रात को दोनों ने घर के ताले तोड़कर वहां रखी आलमारी में रखे सारे गहने व नकदी चोरी कर ली। दोनों आरोपितों ने चोरी के गहने पास ही एक ग्राउंड में छिपा दिए और खुद मौज मस्ती करने के लिए हरिद्वार चले गए। रात दोनों हरिद्वार के एक होटल में रुके और दूसरे दिन सुबह चुपचाप अपने-अपने धरों में आ गए।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ ट्यूशन टीचर देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार देहरादून न्यूज़ पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version