Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून: मैक डोनाल्ड और KFC के लिए किया था आवेदन, कारोबारियों ने गंवा दिए 62 लाख रुपए
    Uncategorized

    देहरादून: मैक डोनाल्ड और KFC के लिए किया था आवेदन, कारोबारियों ने गंवा दिए 62 लाख रुपए

    adminBy adminMarch 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: मैक डोनाल्ड और KFC के लिए किया था आवेदन, कारोबारियों ने गंवा दिए 62 लाख रुपए
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राजधानी देहरादून में मैक डोनाल्ड और केएफसी की फ्रेंचाइजी पाने के झांसे में आकर दो कारोबारी साइबर ठगी के शिकार हो गए। पीड़ितों ने करीब 62 लाख रुपये गंवा दिए। दोनों ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। सीओ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन अंकुश मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जिन खातों में रकम जमा हुई, उन्हें पुलिस ने फ्रीज करा दिया है। उन्होंने बताया कि फ्रीज कराते समय इन बैंक खातों में बहुत कम बैलेंस था। उन्होंने बताया है कि दोनों कारोबारियों को ठगने के आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

    इनमे से एक शेयर कारोबारी से 26 लाख की धोखाधड़ी की गयी है. नवनीत उनियाल निवासी विष्णुपुरम मोथरोवाला शेयर मार्केट का काम करते हैं। उन्होंने फूड चेन कंपनी केएफसी की फ्रेंचाइजी लेनी चाही। इसके लिए गूगल पर केएफसी नाम की वेबसाइट मिली। वहां इन्क्वायरी के जरिए रिक्वेस्ट भेजी। बीते 13 फरवरी को info@kfcfranchises.co.in से ईमेल आई थी, जिसमें कंपनी का पंजीकृत साझेदार बनाने का जिक्र था। कहा गया कि इसके लिए सफायर फूड इंडिया पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करेगा, जो केएफसी की असली पंजीकरण कंपनी की तरह था। इसके बाद विभिन्न नंबरों से पीड़ित को फोन करके 26 लाख रुपये ले लिए गए। आरोपी और रकम की डिमांड करते रहे तो पीड़ित को ठगी का पता चला। नवनीत ने बताया कि वे पहली बार फूड सेक्टर में काम करने की कोशिश कर रहे थे।

    वहीँ दूसरे पेट्रोल पंप कारोबारी से 35.90 लाख की ठगी की गयी है.  नेहरू मार्ग आशुतोषनगर ऋषिकेश के पेट्रोप पंप व्यवसायी प्रशांत जमदग्नि ने मैक डोनाल्ड कंपनी की फ्रेंचाइजी लेनी चाही। बीते दस जनवरी को गूगल पर www.mcdonaldspartner.com नाम की साइट दिखी। आवेदन के बाद 16 जनवरी को तरुण जायसवाल नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को रिलेशन मैनेजर बताकर कहा कि फ्रेंचाइजी का आवेदन मंजूर हो गया है। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के लिए 2.65 लाख और फिर केंद्र की एनओसी के नाम पर 9.14 लाख लिए गए। सात फरवरी को साइट निरीक्षण के लिए टीम भेजने का झांसा देकर 23.60 लाख ले लिए गए। तय तिथि पर कोई टीम नहीं पहुंची तो पीड़ित को ठगी का पता चला। साइबर ठग बना रहे फर्जी वेबसाइट एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों का चूना लगा रहे हैं।

    ऑनलाइन रुपयों के लेनदेन से जुड़े काम करने वालों की सही तरीके से पुष्टि करना जरूरी है। साइबर ठगी होने पर लोग तत्काल 1930 पर कॉल करें। साइबर ठग फर्जी वेबसाइट बनाकर अपने नंबर डाल देते हैं। जैसे ही कोई इन नंबरों पर संपर्क करता है तो उसे झांसे में लेकर ठग लेते हैं। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों का चूना लगा रहे हैं। ऑनलाइन रुपयों के लेनदेन से जुड़े काम करने वालों की सही तरीके से पुष्टि करना जरूरी है। साइबर ठगी होने पर लोग तत्काल 1930 पर कॉल करें। साइबर ठग फर्जी वेबसाइट बनाकर अपने नंबर डाल देते हैं। जैसे ही कोई इन नंबरों पर संपर्क करता है तो उसे झांसे में लेकर ठग लेते हैं। इसलिए आम जनता सावधान रहे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार साइबर ठगी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version