Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तराखंड की तीन प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया पद्मश्री

    May 28, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    पंचकूला: कर्ज में डूबे उत्तराखंड के एक ही परिवार की सामूहिक खुदकुशी

    May 27, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, May 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स में तैनात जवान प्रकाश सिंह राणा 12 दिन से चीन सीमा पर लापता, बटालियन के सुबेदार मेजर ने दी परिजनों को सूचना
    Uncategorized

    उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स में तैनात जवान प्रकाश सिंह राणा 12 दिन से चीन सीमा पर लापता, बटालियन के सुबेदार मेजर ने दी परिजनों को सूचना

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalJune 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स में तैनात जवान प्रकाश सिंह राणा 12 दिन से चीन सीमा पर लापता, बटालियन के सुबेदार मेजर ने दी परिजनों को सूचना
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर तैनात दून का एक जवान पिछले 12 दिन से लापता है। जवान मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ का निवासी है। उनका परिवार वर्तमान में सैनिक कालोनी अंबीवाला में रहता है। जवान के लापता होने की सूचना बटालियन के अधिकारियों ने उनकी पत्नी को दी है। जिसके बाद से परिवार वाले चिंतित हैं। जवान के लापता होने की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर व अन्य लोग भी अंबीवाला पहुंचे और परिवार वालों को हिम्मत रखने की सलाह दी।

    जानकारी के अनुसार सातवीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात जवान प्रकाश सिंह राणा वर्तमान में अरुणाचल में चीन सीमा से लगी ठाकला पोस्ट पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि बटालियन के सुबेदार मेजर ने बीती 29 मई को उनकी पत्नी ममता राणा को फोन कर जवान के लापता होने की सूचना दी थी। सेना की तरफ से बताया गया कि उन्हें ढूंढने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन जब बारह दिन बाद भी लापता जवान का कोई सुराग नहीं लगा तो स्वजन की चिंता बढऩे लगी।

    जवान के परिवार में उनकी पत्नी ममता राणा के अलावा 10 साल का बेटा अनुज व सात साल की बेटी अनामिका है जो कि वर्तमान में प्रेमनगर से आगे अंबीवाला सैनिक कालोनी में रहते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नाते—रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने जवान के अंबीवाला स्थित घर पहुंचकर परिवार वालों को हिम्मत बंधा रहे हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तराखंड की तीन प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया पद्मश्री

    May 28, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    पंचकूला: कर्ज में डूबे उत्तराखंड के एक ही परिवार की सामूहिक खुदकुशी

    May 27, 2025

    UCC से महिला सशक्तिकरण और कुप्रथाओं पर रोक: CM धामी ने बताया कैसे मिलेगा समान अधिकार

    May 26, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version