Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम बने पुष्कर सिंह धामी
    Uncategorized

    उत्तराखंड: भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम बने पुष्कर सिंह धामी

    adminBy adminJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम बने पुष्कर सिंह धामी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले धामी ने आज अपने लगातार चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है।

    दो कार्यकाल, एक मजबूत नेतृत्व

    धामी का यह सफर दो कार्यकालों का सम्मिलित परिणाम है। पहले कार्यकाल में, उन्हें महज़ छह-सात महीने के लिए जिम्मेदारी दी गई थी, जब विधानसभा चुनाव नजदीक थे। लेकिन उन्होंने न केवल पार्टी की सत्ता वापसी को संभव किया, बल्कि उत्तराखंड में यह मिथक भी तोड़ दिया कि कोई भी सरकार लगातार दो बार नहीं लौटती।

    यूसीसी और सख्त कानूनों से मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

    मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल में कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए, जिनमें समान नागरिक संहिता (UCC) का लागू होना सबसे उल्लेखनीय रहा। इसके अलावा, नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण पर कड़ा कानून भी उनकी निर्णायक छवि को दर्शाते हैं।

    संवेदनशीलता और निर्णय क्षमता का संतुलन

    धामी के नेतृत्व की सबसे बड़ी विशेषता रही है – उनके स्वभाव की सौम्यता और फैसलों में कठोरता। चाहे सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन रहा हो या खेलों के क्षेत्र में प्रदेश को आगे ले जाने की बात, धामी ने हर चुनौती में खुद को साबित किया है।

    प्रधानमंत्री मोदी का भरोसा

    धामी के कामकाज की प्रशंसा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार कर चुके हैं। उत्तराखंड दौरों के दौरान पीएम मोदी ने सार्वजनिक मंचों से धामी की पीठ थपथपाई और उन्हें तेज़ी से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।


    भाजपा के अब तक के मुख्यमंत्री व उनके कार्यकाल

    मुख्यमंत्री कार्यकाल
    नित्यानंद स्वामी 9 नवंबर 2000 – 29 अक्टूबर 2001
    भगत सिंह कोश्यारी 30 अक्टूबर 2001 – 1 मार्च 2002
    मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेनि) 7 मार्च 2007 – 26 जून 2009 और 11 सितम्बर 2011 – 13 मार्च 2012
    डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ 27 जून 2009 – 10 सितम्बर 2011
    त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 मार्च 2017 – 10 मार्च 2021
    तीरथ सिंह रावत 10 मार्च 2021 – 3 जुलाई 2021
    पुष्कर सिंह धामी 4 जुलाई 2021 – अब तक

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version