Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»चारधाम यात्रा: यमुनोत्री हाईवे पर भू-धंसाव, श्रद्धालुओं के वाहन कई घंटों से फंसे
    Uncategorized

    चारधाम यात्रा: यमुनोत्री हाईवे पर भू-धंसाव, श्रद्धालुओं के वाहन कई घंटों से फंसे

    adminBy adminJune 28, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा: यमुनोत्री हाईवे पर भू-धंसाव, श्रद्धालुओं के वाहन कई घंटों से फंसे
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री धाम के पास शनिवार रात भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे पालीगाड़ के पास भू-धंसाव हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से सुबह से ही दोनों ओर सैकड़ों श्रद्धालुओं के वाहन फंसे हुए हैं। श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    हालात को देखते हुए एनएच की मशीनें दोनों ओर से मलबा हटाने में जुटी हैं, लेकिन बार-बार हो रही बारिश राहत कार्यों में बाधा बन रही है।

    इधर, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम ने कहर बरपा रखा है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे सोनप्रयाग के पास मलबा आने से बंद हो गए हैं। बदरीनाथ हाईवे भी पीपलकोटी के समीप भनेरपानी में अवरुद्ध है, जहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

    मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, जबकि बागेश्वर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आगामी तीन जुलाई तक प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version