Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    हादसे के बाद रुकी हेली सेवा को मिली हरी झंडी, चारधाम के लिए उड़ान आज से

    June 17, 2025

    केदारनाथ हादसे में लापरवाही का आरोप, आर्यन हेली के अधिकारियों पर केस दर्ज

    June 16, 2025

    बड़ी ख़बर: केदारनाथ में हेलीकाप्टर हुआ क्रैश…23 महीने की बच्ची समेत सात लोगों की मौत

    June 15, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 17
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»हादसे के बाद रुकी हेली सेवा को मिली हरी झंडी, चारधाम के लिए उड़ान आज से
    Uncategorized

    हादसे के बाद रुकी हेली सेवा को मिली हरी झंडी, चारधाम के लिए उड़ान आज से

    adminBy adminJune 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हादसे के बाद रुकी हेली सेवा को मिली हरी झंडी, चारधाम के लिए उड़ान आज से
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा का संचालन मंगलवार से एक बार फिर शुरू किया जाएगा। केदारनाथ क्षेत्र में 15 जून को हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद से यह सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी। अब उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) की सीईओ सोनिका ने हेली सेवाओं के पुनः शुरू होने की पुष्टि की है।

    हादसे के बाद राज्य सरकार ने हेलिकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की गहन समीक्षा करने और नई एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं का महत्व तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन राहत के लिहाज़ से बहुत अधिक है, इसलिए इनका संचालन पूरी तरह सुरक्षित और मानकों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाए, जो हेलिकॉप्टरों की तकनीकी स्थिति, मौसम पूर्वानुमान प्रणाली, और सुरक्षा उपायों की व्यापक समीक्षा कर एक सख्त एसओपी बनाए।

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में राज्य में हुई सभी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति हालिया केदारनाथ हादसे की भी गहनता से जांच करेगी। यह समिति दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण कर दोषी संस्थाओं या व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश करेगी।

    हेली सेवाओं के दोबारा शुरू होने से चारधाम यात्रियों को जहां राहत मिलेगी, वहीं सरकार की सख्ती से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा में कोई चूक न हो।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    केदारनाथ हादसे में लापरवाही का आरोप, आर्यन हेली के अधिकारियों पर केस दर्ज

    June 16, 2025

    बड़ी ख़बर: केदारनाथ में हेलीकाप्टर हुआ क्रैश…23 महीने की बच्ची समेत सात लोगों की मौत

    June 15, 2025

    IMA POP 2025: पासिंग आउट परेड आज, भारतीय सेना को मिलेंगे 419 युवा सैन्य अफसर

    June 14, 2025

    इजरायल का बड़ा हमला, ईरान की मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाह

    June 13, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version