Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    केदारनाथ हादसे में लापरवाही का आरोप, आर्यन हेली के अधिकारियों पर केस दर्ज

    June 16, 2025

    बड़ी ख़बर: केदारनाथ में हेलीकाप्टर हुआ क्रैश…23 महीने की बच्ची समेत सात लोगों की मौत

    June 15, 2025

    कैंची धाम में आस्था का महासैलाब: स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    June 15, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»केदारनाथ हादसे में लापरवाही का आरोप, आर्यन हेली के अधिकारियों पर केस दर्ज
    Uncategorized

    केदारनाथ हादसे में लापरवाही का आरोप, आर्यन हेली के अधिकारियों पर केस दर्ज

    adminBy adminJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    केदारनाथ हादसे में लापरवाही का आरोप, आर्यन हेली के अधिकारियों पर केस दर्ज
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रविवार सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरते समय आर्यन हेली एविएशन का एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के जंगल क्षेत्र में क्रैश हो गया, जिसमें पायलट समेत सभी सात यात्रियों की मौत हो गई। हादसा गौरीमाई खर्क में कोहरे और कम दृश्यता के चलते हुआ।

    प्रशासन का आरोप है कि आर्यन हेली ने डीजीसीए और यूकाडा के तय फ्लाइंग स्लॉट का उल्लंघन किया। उन्हें सुबह 6 से 7 बजे का स्लॉट मिला था, लेकिन उड़ान 5:11 बजे ही शुरू कर दी गई। हादसे के समय हेलिकॉप्टर केदारनाथ से 5:21 पर उड़ा और 5:24 पर क्रैश हो गया।

    फाटा के राजस्व उप निरीक्षक की तहरीर पर कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों—बेस मैनेजर विकास तोमर और एकाउंटेबल मैनेजर कौशिक पाठक—पर सोनप्रयाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने एसओपी का पालन नहीं किया और लापरवाही से जानलेवा हादसा हुआ।

    हेलिकॉप्टर में सवार सात लोगों में पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान और छह यात्री शामिल थे, जिनमें महाराष्ट्र और यूपी के लोग शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी शव बरामद किए गए।

    आर्यन हेली एविएशन ने हादसे में मारे गए सभी यात्रियों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही, कंपनी ने हादसे की जांच में पूरा सहयोग देने की बात भी कही है।

    डीजीसीए ने हादसे के बाद केदारनाथ हेली सेवा को दो दिन के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    बड़ी ख़बर: केदारनाथ में हेलीकाप्टर हुआ क्रैश…23 महीने की बच्ची समेत सात लोगों की मौत

    June 15, 2025

    IMA POP 2025: पासिंग आउट परेड आज, भारतीय सेना को मिलेंगे 419 युवा सैन्य अफसर

    June 14, 2025

    इजरायल का बड़ा हमला, ईरान की मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाह

    June 13, 2025

    कैची धाम मेला 2025: जानें पार्किंग जोन, रूट डायवर्जन और ट्रैफिक गाइडलाइन

    June 12, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version