Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»पंचकूला: कर्ज में डूबे उत्तराखंड के एक ही परिवार की सामूहिक खुदकुशी
    Uncategorized

    पंचकूला: कर्ज में डूबे उत्तराखंड के एक ही परिवार की सामूहिक खुदकुशी

    adminBy adminMay 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पंचकूला: कर्ज में डूबे उत्तराखंड के एक ही परिवार की सामूहिक खुदकुशी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पंचकूला के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां उत्तराखंड के एक ही परिवार के सात लोगों ने कथित रूप से ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में दो दंपती, तीन मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं। सभी के शव एक कार में मिले, जो देहरादून नंबर की बताई जा रही है।

    मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रवीन मित्तल ने हाल ही में देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन भारी नुकसान के कारण वह कर्ज में डूब गए। आर्थिक तंगी इस कदर बढ़ गई कि परिवार के लिए रोजमर्रा का गुजारा भी मुश्किल हो गया था।

    पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोग आत्महत्या कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में मौजूद छह लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जबकि एक अन्य सदस्य घर से बाहर निकलकर बेसुध हालत में मिला, जिसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी हिमाद्रि कौशिक समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और इलाके में गमगीन माहौल बना हुआ है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version