Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    पंचकूला: कर्ज में डूबे उत्तराखंड के एक ही परिवार की सामूहिक खुदकुशी

    May 27, 2025

    UCC से महिला सशक्तिकरण और कुप्रथाओं पर रोक: CM धामी ने बताया कैसे मिलेगा समान अधिकार

    May 26, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, May 27
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»UCC से महिला सशक्तिकरण और कुप्रथाओं पर रोक: CM धामी ने बताया कैसे मिलेगा समान अधिकार
    Uncategorized

    UCC से महिला सशक्तिकरण और कुप्रथाओं पर रोक: CM धामी ने बताया कैसे मिलेगा समान अधिकार

    adminBy adminMay 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    UCC से महिला सशक्तिकरण और कुप्रथाओं पर रोक: CM धामी ने बताया कैसे मिलेगा समान अधिकार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रभावी क्रियान्वयन पर जानकारी देते हुए कहा कि इसे लागू करने के लिए राज्य में एक मजबूत प्रणाली तैयार की गई है। आम जनता की सुविधा के लिए एक समर्पित पोर्टल और मोबाइल ऐप विकसित किया गया है, साथ ही 14,000 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को इससे जोड़ा गया है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु ऑटो एस्केलेशन और शिकायत निवारण प्रणाली भी लागू की गई है। डिजिटल और फिजिकल नेटवर्किंग के जरिए महज चार महीनों में राज्यभर से डेढ़ लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 98% गांवों से आवेदन आए हैं, जो जनता के व्यापक समर्थन को दर्शाता है।

    सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता से किया गया वादा अब साकार हो रहा है। सरकार ने शपथ लेने के बाद पहले दिन से ही UCC लागू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया था।

    उन्होंने बताया कि UCC का उद्देश्य जाति, धर्म, लिंग आदि के आधार पर होने वाले कानूनी भेदभाव को समाप्त करना है, ताकि सभी नागरिकों को समान अधिकार मिल सकें। इसके तहत हलाला, इद्दत, बहुविवाह, बाल विवाह और तीन तलाक जैसी प्रथाओं पर रोक लगेगी। हालांकि, संविधान के अनुच्छेद 342 के अंतर्गत आने वाली अनुसूचित जनजातियों को इससे बाहर रखा गया है, ताकि उनकी परंपराओं और रीति-रिवाजों की रक्षा की जा सके।

    मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सभी समुदायों की बेटियों को संपत्ति में समान अधिकार दिया गया है। प्राकृतिक, सहायक या लिव-इन संबंधों से जन्मे बच्चों को भी संपत्ति में बराबरी का हक मिलेगा। साथ ही, अब बच्चों की संपत्ति में माता-पिता को भी अधिकार प्राप्त होगा, जिससे बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हो सकेगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पंचकूला: कर्ज में डूबे उत्तराखंड के एक ही परिवार की सामूहिक खुदकुशी

    May 27, 2025

    उत्तराखंड: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में घोटाले की आशंका, जांच के आदेश

    May 24, 2025

    ममता शर्मसार: गोबर में दबी मिली नवजात की लाश, विधवा मां ने ही ली जान

    May 23, 2025

    कोरोना का नया वेरिएंट मिलने के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट, मरीजों की स्क्रीनिंग

    May 22, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version