Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली: जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. पूजा का विवाह बना समाज के लिए मिसाल

    June 1, 2025

    उम्रकैद की सजा सुनते ही कातिल की ‘हीरो वाली’ मुस्कान – इंसाफ की अदालत में शैतानी जश्न

    May 31, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»पहलगाम हमले का असर: चारधाम व पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
    Uncategorized

    पहलगाम हमले का असर: चारधाम व पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    adminBy adminApril 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पहलगाम हमले का असर: चारधाम व पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन में इस वर्ष पहली बार अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जा रही है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रदेश पुलिस ने केंद्र सरकार से 10 अर्द्धसैनिक बल कंपनियों की मांग की है, जिनमें से छह कंपनियां गढ़वाल मंडल और चार कंपनियां कुमाऊं मंडल के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर तैनात की जाएंगी। उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द इन कंपनियों का आवंटन कर देगी।

    यात्रा मार्ग को सुरक्षा के लिहाज से 15 सुपर जोन, 41 जोन और 137 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर में पुलिस बल 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इस पूरे अभियान में छह हजार से अधिक पुलिसकर्मी, एसडीआरएफ और पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही, देहरादून स्थित नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) से यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    नौ प्रमुख स्थानों पर एएसपी और डीएसपी स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं व पर्यटकों को किसी भी समस्या का तुरंत समाधान मिल सके। सुरक्षा एजेंसियों को भी संवेदनशील स्थानों पर चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    डीजीपी दीपम सेठ ने हाल ही में सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और सत्यापन अभियानों को तेज करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

    आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने भी पुष्टि की कि चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसमें अर्द्धसैनिक बलों की मदद ली जाएगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली: जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. पूजा का विवाह बना समाज के लिए मिसाल

    June 1, 2025

    उम्रकैद की सजा सुनते ही कातिल की ‘हीरो वाली’ मुस्कान – इंसाफ की अदालत में शैतानी जश्न

    May 31, 2025

    अंकिता भंडारी मर्डर केस में आज फैसला:पिता वीरेंद्र भंडारी बोले-मौत के बदले मौत की सजा मिलनी चाहिए

    May 30, 2025

    उत्तराखंड बनेगा योग का प्रमुख केंद्र, हर वेलनेस सेंटर में शुरू होंगी योग क्लासेस

    May 29, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version