Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»Chardham Yatra 2025: अब 24 घंटे होंगे ऑफलाइन पंजीकरण, तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत
    Uncategorized

    Chardham Yatra 2025: अब 24 घंटे होंगे ऑफलाइन पंजीकरण, तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत

    adminBy adminApril 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Chardham Yatra 2025: अब 24 घंटे होंगे ऑफलाइन पंजीकरण, तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    आगामी चारधाम यात्रा को लेकर सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जानकारी दी कि इस वर्ष यात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही पंजीकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी और दस्तावेजों की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए आधार कार्ड को मुख्य पहचान पत्र के रूप में मान्यता दी जाएगी।

    डीएम बंसल ने गुरुवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण करते हुए बताया कि यात्रा मार्गों और ट्रांजिट कैंपों में यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क सुधार, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं का कार्य तेज़ी से प्रगति पर है।

    निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगर निगम, जल संस्थान, यूपीसीएल समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से यात्रा तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने साफ कहा कि सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

    इसके साथ ही, पहलगाम में हाल ही में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती करने का निर्णय लिया है। डीएम सविन बंसल ने बताया कि यात्री सुविधाओं के साथ उनकी सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

    इस मौके पर एसएसपी अजय सिंह, सीडीओ अभिनव शाह, सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version