Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»Pahalgam Attack: गोलियों की गूंज और खौफ की रात: दहशत में बीती पूरी रात, देहरादून परिवार की आपबीती
    Uncategorized

    Pahalgam Attack: गोलियों की गूंज और खौफ की रात: दहशत में बीती पूरी रात, देहरादून परिवार की आपबीती

    adminBy adminApril 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Pahalgam Attack: गोलियों की गूंज और खौफ की रात: दहशत में बीती पूरी रात, देहरादून परिवार की आपबीती
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून के चौहान परिवार के लिए कश्मीर की वादियां एक पल में ही डर और दहशत की घाटी बन गईं। खूबसूरत पहलगाम में छुट्टियाँ मना रहा यह परिवार उस समय बाल-बाल बचा जब कुछ ही दूरी पर आतंकी हमला हो गया।

    केएस चौहान, जो उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक हैं, अपनी पत्नी सुमित्रा, बेटे विनोद और बेटी अनन्या के साथ 19 अप्रैल को कश्मीर घूमने गए थे। उनकी यात्रा पहले गुलमर्ग, फिर डल झील और 23 अप्रैल को पहलगाम तक पहुंची। चारों ओर सुकून था, पर्यटकों की भीड़ और स्थानीय लोगों की गर्मजोशी – किसी खतरे का अहसास तक नहीं था। चौहान बताते हैं, “हम पहलगाम से उस जगह के लिए निकलने ही वाले थे, जहां कुछ ही देर बाद आतंकी हमला हुआ। लेकिन जैसे ही खबर आई, हमारे कदम रुक गए। अगले ही पल पूरे इलाके में भगदड़ मच गई।”

    होटल तक पहुंचना भी एक चुनौती बन गया था। हर तरफ सेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की मौजूदगी ने माहौल को और भारी कर दिया। चौहान परिवार किसी तरह होटल लौटा, लेकिन पूरी रात नींद आंखों से कोसों दूर रही। इसी बीच, देर रात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फोन आया। उन्होंने परिवार की कुशलता पूछी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

     

    चौहान कहते हैं, “हमने कभी सोचा भी नहीं था कि इतनी भारी सुरक्षा के बावजूद ऐसा कुछ हो सकता है। स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं – उनका मानना है कि आतंकियों ने पर्यटकों को नहीं, बल्कि उनकी आजीविका पर हमला किया है।” हमले के बाद घाटी से हजारों पर्यटक लौटने लगे हैं। जिस विश्वास के सहारे कश्मीर का पर्यटन उद्योग खड़ा था, अब वह हिलता नजर आ रहा है। स्थानीय दुकानदार से लेकर टैक्सी ड्राइवर तक सब चिंतित हैं – क्योंकि इस डर की परछाईं में लौटने वाला सैलानी अब जल्दी आने की उम्मीद नहीं दिखाता।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version