Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»28 अप्रैल से शुरू होगा ऑफलाइन यात्रा पंजीकरण – जानें कहां कराएं रजिस्ट्रेशन
    Uncategorized

    28 अप्रैल से शुरू होगा ऑफलाइन यात्रा पंजीकरण – जानें कहां कराएं रजिस्ट्रेशन

    adminBy adminApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चारधाम यात्रा के लिए 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने जा रहा है। इसके तहत हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर और हरर्बटपुर में कुल 65 पंजीकरण काउंटर स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, जो तीर्थयात्री समूह में यात्रा कर रहे हैं, उनके लिए ठहरने के स्थान पर ही पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

    इससे पहले 20 मार्च से आधार आधारित ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसके अंतर्गत अब तक 18 लाख से अधिक श्रद्धालु अलग-अलग तिथियों में पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें 16741 विदेशी यात्रियों ने भी अपना पंजीकरण करवाया है। आंकड़ों के अनुसार, 60% यात्री ऑनलाइन और 40% यात्री ऑफलाइन पंजीकरण का विकल्प चुन रहे हैं।

    ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20 और हरर्बटपुर (विकासनगर) में 15 काउंटर बनाए गए हैं, जहां यात्री 28 अप्रैल से अपना पंजीकरण कर सकेंगे। चारधाम पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने यह जानकारी साझा की।

    श्रद्धालुओं की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए पुलिस विभाग ने चारधाम मार्गों पर साइन बोर्ड लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि रूट की स्पष्ट जानकारी देने के लिए डोईवाला और ऋषिकेश क्षेत्र में कई स्थानों पर ये बोर्ड लगाए जा चुके हैं। चारधाम मार्ग से जुड़े थाना प्रभारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे तीर्थयात्रियों को मार्गदर्शन में कोई परेशानी न हो।

    यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, ताकि 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version