Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»ऋषिकेश में गंगा में डूबने से दो पर्यटकों की मौत… इस तरह से निकाला गया बाहर
    Uncategorized

    ऋषिकेश में गंगा में डूबने से दो पर्यटकों की मौत… इस तरह से निकाला गया बाहर

    adminBy adminMarch 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    ऋषिकेश में गंगा में डूबने से दो पर्यटकों की मौत… इस तरह से निकाला गया बाहर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    ऋषिकेश में तपोवन स्थित नीम बीच पर नहाते समय गाजियाबाद के दो पर्यटक डूब गए। जल पुलिस ने तत्काल दोनों युवकों की गंगा में सर्चिंग शुरू कर दी थी। कुछ दूरी पर जल पुलिस ने दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने पर शवों का एम्स में पोस्टमार्टम किया जाएगा। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि गाजियाबाद से छह दोस्त ऋषिकेश घूमने आए थे। सुबह करीब 11 बजे पांच दोस्त तपोवन स्थित नीम बीच पर स्नान करने लगे। वहीं एक दोस्त घाट के किनारे बैठा था।

    दो दोस्त शुभम और रजत खन्ना नहाते हुए किनारे से काफी आगे तक आ गए। अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर दोनों डूबने लगे। उनके साथी दोस्तों की चीख पुकार मचने पर जल पुलिस ने तुरंत उनकी गंगा में सर्चिंग शुरू कर दी। जल पुलिस ने स्कूबा डाइबिंग कर एक घंटे में दोनों युवकों के शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शवों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय में भिजवाया। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।

    मृतकों की पहचान शुभम (25) पुत्र पदम सिंह निवासी शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, जिला गाजियाबाद, जिला उत्तरप्रदेश और रजत खन्ना (21) पुत्र अनुज खन्ना निवासी प्लॉट नंबर 666, शालीमार गार्डन, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश  के रूप में हुई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

    devbhumi news devbhumi samachar ganga maut pahad news pahad samachar rishikesh news uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version