Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»अब 25 मिनट में होंगे हेमकुंड साहिब के दर्शन…होगा 12.6 किलोमीटर का रोपवे… डिजाइन बनना शुरू
    Uncategorized

    अब 25 मिनट में होंगे हेमकुंड साहिब के दर्शन…होगा 12.6 किलोमीटर का रोपवे… डिजाइन बनना शुरू

    adminBy adminFebruary 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अब 25 मिनट में होंगे हेमकुंड साहिब के दर्शन…होगा 12.6 किलोमीटर का रोपवे… डिजाइन बनना शुरू
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    सिखों के पवित्र हेमकुंड साहिब तक आने-जाने के लिए अब देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को रोपवे की सुविधा मिलने की उम्मीद जग गयी है। अब गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.6 किलोमीटर तक रोपवे का निर्माण किया जाएगा। गोविंदघाट से लेकर भ्यूंडार, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में रोपवे का सर्वे का काम भी पूरा पूरा हो गया है। अब रोपवे के डिजाइन का काम भी शुरू हो गया है। रोपवे का निर्माण पूरा हो गया तो हेमकुंड साहिब के दर्शन दो दिन के बजाय सिर्फ 25 मिनट में ही हो जाएंगे।

    हेमकुंड साहिब रोपवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा मौजूदा समय में बेहद कठिन और तकलीफ देय है। तीर्थयात्री गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 19 किलोमीटर की पैदल दूरी तयकर पहुंचते हैं। अधिक पैदल दूरी होने के कारण तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब तक पहुंचने में दो दिनों का समय लग जाता है। हेमकुंड साहिब के लिए गोविंदघाट से हेलीकॉप्टर सेवा भी है, लेकिन यह सेवा घांघरिया तक ही संचालित होती है, जिससे तीर्थयात्रियों को कम से कम छह किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है।

    ऐसे में कई असहाय तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब तक भी नहीं पहुंच पाते हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हेमकुंड साहिब तक पहुंचने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। अब केंद्र सरकार की पहल पर 764 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नियंत्रण में संचालित एनएचएलएमएल (नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड) के एक अधिकारी ने बताया कि हेमकुंड साहिब तक रोपवे का भू सर्वेक्षण कार्य पूरा हो गया है। रोपवे के डिजाइन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

    devbhumi news devbhumi samachar hemkund sahib pahad news pahad samachar ropeway uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version