Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 6
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड चुनाव: टिकटों पर आज दिल्ली में मंथन करेगा बीजेपी आलाकमान, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी
    Uncategorized

    उत्तराखंड चुनाव: टिकटों पर आज दिल्ली में मंथन करेगा बीजेपी आलाकमान, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी

    adminBy adminJanuary 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड चुनाव: टिकटों पर आज दिल्ली में मंथन करेगा बीजेपी आलाकमान, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने उम्मीदवारों का ऐलान बुधवार देर रात या गुरुवार तक कर सकती है। बुधवार यानी आज 19 जनवरी को दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में उत्तराखंड से भेजे गए नामों के पैनल पर मंथन होगा। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश महासचिव संगठन अजय कुमार भी शामिल होंगे।

    प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के मुताबिक, पार्टी के कोर ग्रुप और चुनाव समिति में विचार-विमर्श के बाद राज्य की ओर से सभी 70 विधानसभा सीटों पर पैनल बनाकर केंद्रीय संगठन को भेजा गया है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में करीब 50 नामों पर सहमति बन गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए नामों के पैनल तैयार कर लिए गए हैं। ज्यादातर सीटों पर दो व तीन नाम हैं। कुछेक सीटों पर एक-एक नाम भी है। केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए पैनल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में एक बैठक हो भी चुकी है। इस बैठक में पैनल में भेजे गए नामों के कद और उनके जिताऊ होने की संभावना पर गंभीरता से विचार किया गया।

    बुधवार को सुबह केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में उत्तराखंड से भेजे गए नामों पर विधानसभा वार चर्चा होगी। बकौल कौशिक, कोई जरूरी नहीं कि पार्टी चरणों में प्रत्याशियों की सूची जारी करे। उनके मुताबिक, पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ भी प्रत्याशी घोषित कर सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बुधवार को केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। मैं बैठक में भाग लूंगा। प्रदेश चुनाव समिति ने विचार-विमर्श करके नामों का पैनल भेज दिया है। बैठक में प्रदेश से भेजे गए नामों पर विचार विमर्श होगा। चुनाव लड़ने के लिए कई नाम सामने आए हैं। हमने उन्हें केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष प्रस्तावित किया है।

    bjp candidate devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand bjp uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version