Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड में ओमीक्रोन की आहट… संक्रमितों के साथ फ्लाइट में आए तीन लोग पहुंचे देहरादून
    Uncategorized

    उत्तराखंड में ओमीक्रोन की आहट… संक्रमितों के साथ फ्लाइट में आए तीन लोग पहुंचे देहरादून

    adminBy adminDecember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में ओमीक्रोन की आहट… संक्रमितों के साथ फ्लाइट में आए तीन लोग पहुंचे देहरादून
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    ओमिक्रॉन संक्रमितों के संपर्क में आने वाले बुजुर्ग दंपत्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की  टीमों ने तीन ऐसे लोगों को चिन्हित किया है जो अमेरिका से उन विमान से देहरादून, विकासनगर और ऋषिकेश पहुंचे है जिसमें कई ओमिक्रॉन संक्रमित यात्रियों ने सफर किया। फिलहाल ऐसे युवकों को चिन्हित करने के साथ ही उनके सैंपल लिए गए हैं जिन्हें जीनोम सीक्वेंसिगं के लिए भेजा गया है। आपको बता दें राजपुर में एक अपार्टमेंट में रहने वाले बुजुर्ग पति-पत्नी कोरोना संक्रमित निकले हैं। दंपति 13 दिसम्बर को अपने परिजनों के पास चार दिन रहकर आए हैं।

    जिनमें से तीन ओमीक्रोन संक्रमित निकले हैं। वह कुवैत से लौटे हैं। अपार्टमेंट को सील किया जा रहा है। दंपति की दो नौकरानियों के भी सैम्पल लिए गए हैं। बुजुर्ग दंपति की जीनोम सैंपलिंग कराई जा रही है। सीएमओ डा. मनोज उप्रेती ने बताया कि बुजुर्ग दंपति नौ से 13 दिसम्बर तक दिल्ली में अपने परिवार से मिलकर लौटे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया था। जांच में दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि वह दिल्ली में कुवैत से लौटे अपने परिवार के सदस्यों से मिले थे। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली में संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के तीन सदस्यों में ओमीक्रोन संक्रमण की पुष्टि हुई है।

    सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर निगरानी की जा रही है। विदेश से आने वाले यात्रियों को चिन्हित कर उनकी सैंपलिंग की जा सके, इसके लिए पुलिस प्रशासन की भी मदद ली जा रही है। दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमित परिवार के संपर्क में आए बुजुर्ग दंपती के संपर्क में आए सभी लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके संपर्क में आयी दो नौकरानी के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। ओमिक्रॉन को लेकर बहुत अधिक घबराने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज के पूरे इंतजाम है। किसी भी व्यक्ति को महसूस होता है कि वह कोरोना संकंमित है तो तत्काल जांच कराने के साथ ही इलाज कराए ताकि संक्रमण को रोका जा सके।

    dehradun news devbhumi news devbhumi samachar omicron corona pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version