Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»औली और चोपता में सीजन का पहला हिमपात… खिली पर्यटक व्यवसायियों की बाहें
    Uncategorized

    औली और चोपता में सीजन का पहला हिमपात… खिली पर्यटक व्यवसायियों की बाहें

    adminBy adminDecember 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    औली और चोपता में सीजन का पहला हिमपात… खिली पर्यटक व्यवसायियों की बाहें
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। समूचे पर्वतीय क्षेत्र में रविवार देर रात से शुरू हुई बर्फबारी सोमवार को भी जारी रही। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हिमपात हुआ। हर्षिल, औली, चोपता व हेमकुंड में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। यहां एक से लेकर तीन फीट तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य ठप हो गए हैं। चमोली, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र में कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

    मसूरी में सोमवार तड़के बारिश होने के बाद मौसम खराब रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक वर्तमान में उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और नम हवाओं के चलते आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है, हालांकि भारी बारिश की संभावना थोड़ी कम है। लेकिन ठंड के मौसम में हल्की बूंदाबांदी से भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

    राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आने वाले 24 घंटे में राज्य के पहाड़ी इलाकों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश, निचले इलाकों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है। समूचे प्रदेश में बादल छाये रहने की संभावना है। दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। वहीं केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री में भी बर्फबारी हुई है। मौसम द्वारा ली गई इस करवट से सेब कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। इसके साथ ही पहली बर्फबारी के बाद पर्यटक व्यवसायियों को उम्मीद है की इससे पहाड़ों में पर्यटकों का रुझान बढ़ेगा।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar snow uttarakhand hills uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार बर्फबारी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version