Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»राजधानी देहरादून में गर्भ में शिशु की मौत… परिवार ने डॉक्टर पर लगाए ये गंभीर आरोप
    Uncategorized

    राजधानी देहरादून में गर्भ में शिशु की मौत… परिवार ने डॉक्टर पर लगाए ये गंभीर आरोप

    adminBy adminDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    राजधानी देहरादून में गर्भ में शिशु की मौत… परिवार ने डॉक्टर पर लगाए ये गंभीर आरोप
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राजधानी देहरादून में दून नर्सिग होम में डिलीवरी करवाने पहुंची एक महिला के गर्भ में ही शिशु की मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। इस पर परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही से शिशु की मौत हुई है। पीड़ित परिवार ने रविवार देर शाम को नर्सिंग होम की चिकित्सक के खिलाफ आराघर पुलिस चौकी में तहरीर दी है। उत्तरकाशी के ज्ञानसू निवासी विपिन पाल सिंह यहां नेहरू कालोनी में रहते हैं। गर्भवती पत्नी नीतू सती गर्भवती थीं, इसलिए वह लगातार उनका चेकअप दून नर्सिंग होम में करा रहे थे।

    नीतू की रविवार को डिलीवरी होनी थी, इसलिए चिकित्सक ने उन्हें शनिवार को ही भर्ती होने की सलाह दी थी। जिसके बाद विपिन ने पत्नी को दोपहर दो बजे शनिवार को ही भर्ती करवा दिया। नीतू का अल्ट्रासाउंड हुआ, जिसमें जच्चा-बच्चा स्वस्थ बताया गया। इसके बाद नर्स ने उन्हें इंजेक्शन दिया, जिसके बाद उन्हें दर्द होने लगा था। रात 12 बजे नर्स ने उन्हें पेन किलर का इंजेक्शन दे दिया। आरोप है कि इसके बाद पूरी रात कोई भी चिकित्सक व नर्स गर्भवती को देखने के लिए नहीं आए। सुबह छह बजे नर्स चेकअप करने के लिए पहुंची तो पता लगा कि बच्चे की धड़कन ही नहीं चल रही थी।

    पीड़ित का आरोप है कि यदि चिकित्सक रात को ही चेकअप करने के लिए आती तो आपातकालीन स्थिति में सिजेरियन डिलीवरी भी हो सकती थी, लेकिन चिकित्सक यही कहती रही कि डिलीवरी नार्मल हो जाएगी। सुबह मृत बच्चा भी नार्मल डिलीवरी से हुआ। विपिन पाल सिंह का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही से ही शिशु की मृत्यु हुई है। इस मामले में उन्होंने चिकित्सक के खिलाफ आराघर पुलिस चौकी में तहरीर दी है। कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री और सीएमओ से मामले की शिकायत करेंगे। आराघर पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण पुंडीर ने बताया कि महिला के पति ने चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है।

    dehradun news devbhumi news devbhumi samachar nurshing home pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version