Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 5
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद: आज देहरादून में रैली करेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह
    Uncategorized

    उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद: आज देहरादून में रैली करेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

    adminBy adminOctober 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद: आज देहरादून में रैली करेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड में आज पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। वह देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने जनसभा की तैयारी पूरी कर ली है। अमित शाह राज्य सरकार की घसियारी कल्याण योजना का भी शुभारंभ करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा स्थल का औचक निरीक्षण किया और जिलाधिकारी से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए की जाएं।

    मिशन 2022 की शुरुआत को सुविचारित रणनीति के तहत भाजपा के चुनावी चाणक्य कहे जाने वाले शाह की जनसभा के लिए देहरादून को चुना गया है। इसके जरिये पार्टी गढ़वाल मंडल की 41 विधानसभा सीटों तक सीधी पहुंच बना सकती है। चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना लांच कर पार्टी आधी आबादी, यानी महिला मतदाताओं को साधने का कार्ड भी चलने जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 57 सीटों पर जीत दर्ज कर एतिहासिक प्रदर्शन किया था। पार्टी का यही प्रदर्शन अब उसके लिए चुनावी कसौटी बन गया है। खासकर इसलिए भी, क्योंकि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद अब तक हुए चार विधानसभा चुनाव में कोई भी पार्टी लगातार दो बार सत्ता तक नहीं पहुंच पाई है।

    पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि अमित शाह शनिवार को देहरादून पहुंचकर सबसे पहले घसियारी कल्याण योजना व सहकारिता विभाग से जुड़ीं कुछ अन्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे और इसके बाद उनकी एक भव्य जनसभा होगी। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। जनसभा संबोधित करने के बाद अमित शाह आईआरटीडी ऑडिटोरियम में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक लेंगे। बैठक में वह चुनावी तैयारी की नब्ज टटोलेंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान करेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी देंगे। भाजपा के भीतर दलबदल की चर्चाओं के बीच शाह के इस दौरे के कई सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं।

    amit shah amit shah dehradun devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version