Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 6
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड आपदा: छितकुल ट्रेक पर गए सात ट्रैकरों के शव मिल दो अब भी हैं लापता
    Uncategorized

    उत्तराखंड आपदा: छितकुल ट्रेक पर गए सात ट्रैकरों के शव मिल दो अब भी हैं लापता

    adminBy adminOctober 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड आपदा: छितकुल ट्रेक पर गए सात ट्रैकरों के शव मिल  दो अब भी हैं लापता
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तरकाशी के हर्षिल से छितकुल हिमाचल के ट्रेक से लापता पर्यटकों में से सात पर्यटकों को शव मिल गए हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी दो पर्यटक लापता चल रहे हैं, जबकि एक घायल पर्यटक का हर्षिल और एक पर्यटक का जिला अस्पताल उत्तरकाशी में इलाज चल रहा है। 9 बिहार रेजीमेंट के कर्नल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पर्यटकों की खोज के कार्य में वायुसेना और रेस्क्यू टीम युद्धस्तर से जुटी है। रेस्क्यू टीम ने पर्यटकों के शवों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला है। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

    11 लोगों के दल में से पांच ट्रेकरों के शव शुक्रवार को हर्षिल लाए गए। जबकि ट्रेक पर दो और शव भी दिखे हैं। एक और गाइड को रेस्क्यू कर उपचार के लिए हर्षिल पीएचसी में भर्ती किया गया है। अब तक ट्रेक से 7 लोगों के शव मिल चुके हैं। दो लोग अभी भी लापता हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि, जिन ट्रेकरों के शव हर्षिल लाए गए हैं, वे पश्चिम बंगाल और दिल्ली के रहने वाले थे। गाइड देवेंद्र चौहान पुत्र हरिराम ग्राम गंगाड पुरोला को जीवित हर्षिल लाया गया है। दो लापता ट्रेकरों की तलाश में छितकुल की पहाड़ियों पर हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    ये थे लापता

    लापता लोगों की पहचान दिल्ली की अनीता रावत (38), पश्चिम बंगाल के मिथुन दारी (31), तन्मय तिवारी (30), विकास मकल (33), सौरभ घोष (34), सावियन दास (28), रिचर्ड मंडल (30), सुकेन मांझी (43) के रूप में हुई थी। खाना पकाने वाले कर्मचारियों की पहचान देवेंद्र (37), ज्ञानचंद्र (33) और उपेंद्र (32) के रूप में हुई है। ये तीनों उत्तरकाशी के पुरोला के रहने वाले हैं।

    chhitkul trek devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakashi news uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version