Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 5
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से आए मलबे ने छीनी पांच जिंदगियां… आज से राहत की उम्मीद
    Uncategorized

    उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से आए मलबे ने छीनी पांच जिंदगियां… आज से राहत की उम्मीद

    adminBy adminOctober 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से आए मलबे ने छीनी पांच जिंदगियां… आज से राहत की उम्मीद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम के अचानक करवट बदलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भूस्खलन के मलबे में दबकर लैंसडौन के पास समखाल में मां, बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं। नेपाल के रहने वाले यह सभी लोग समखाल में एक होटल के निर्माण में लगे हुए थे। उधर, चंपावत जिले के सेलाखोला गांव में मलबे में दबकर मां और बेटे की मौत हो गई है। सोमवार दोपहर लैंसडौन तहसील में गूमखाल और जयहरीखाल के बीच स्थित समखाल में भारी बारिश मजदूर परिवारों के लिए काल बनकर आई है।

    अचानक पहाड़ से गिरे मलबे में एक टेंट के दबने से मां-बेटी समेत तीन की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को जयहरीखाल में प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही लैंसडौन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। लैंसडौन के कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि जयहरीखाल के पास एक होटल के निर्माण में काम कर रहे नेपाल निवासी श्रमिक पास के खेतों में टेंट लगाकर रह रहे थे। क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पहाड़ी से मलबा आया और टैंट को अपनी चपेट में ले लिया।

    राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, आज कुमाऊं मंडल के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, गढ़वाल मंडल के मैदानी क्षेत्रों में मौसम आंशिक रूप से लेकर आमतौर साफ रहेगा। कुछ पर्वतीय इलाकों में एक दौर बौछार पड़ सकती हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। बुधवार से शुक्रवार तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ का जो दबाव उत्तराखंड के ऊपर बना हुआ था, वह धीरे-धीरे कम हो गया है। मंगलवार को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    5 people died devbhumi news devbhumi samachar heavy rain pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version