Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 6
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»मातृभूमि की रक्षा करते हुए उत्तराखंड के 2 वीर सपूत शहीद… एक हफ्ते में उत्तराखंड के 6 वीर शहीद
    Uncategorized

    मातृभूमि की रक्षा करते हुए उत्तराखंड के 2 वीर सपूत शहीद… एक हफ्ते में उत्तराखंड के 6 वीर शहीद

    adminBy adminOctober 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मातृभूमि की रक्षा करते हुए उत्तराखंड के 2 वीर सपूत शहीद… एक हफ्ते में उत्तराखंड के 6 वीर शहीद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    जम्मू- कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो और लाल काम आए। मुठभेड़ में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लाक के रामपुर खाड़ी गांव के रहने वाले सूबेदार अजय रौतेला और पौड़ी गढ़वाल जिले के पीपलसारी(रिखणीखाल) के नायक हरेंद्र सिंह शहीद हो गए। इससे पहले इसी मुठभेड़ में टिहरी जिले के राइफलमैन विक्रम सिंह और चमोली जिले के राइफलमैन योगंबर सिंह सर्वोच्च बलिदान दे चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबेदार अजय रौतेला और नायक हरेंद्र सिंह के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

    सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि 14 अक्तूबर को आतंकियों से भाटादूड़ियां के नाड़ खास जंगल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। सूबेदार अजय सिंह और हरेंद्र सिंह से संपर्क टूट गया था। इसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बीच शनिवार की शाम को उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। गुरुवार शाम से पुंछ जिले के मेंढर में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के दौरान भारी गोलीबारी हुई। जिसमें राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में शहादत को प्राप्त हुए। शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी (उम्र 26 साल) जिला टिहरी गढ़वाल और रायफलमैन योगंबर सिंह (उम्र 27 साल) जिला चमोली के रहने वाले थे।

    शहादत की सूचना मिलने के बाद से ही दोनों जवानों के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। शहीद अजय सिंह के भाई दीपक रौतेला ने बताया कि 46 वर्षीय अजय रौतेला 17 गढ़वाल राइफल में थे और वर्तमान में आरआर 48 (राष्ट्रीय राइफल) में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को ही उनके भाई अजय छुट्टी बिताकर जम्मू-कश्मीर ड्यूटी पर गए थे। दो साल बाद उनका रिटायरमेंट था।

    devbhumi news devbhumi samachar jawan shaheed pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar uttarkahand jawan उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version