Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»चारधाम में तीर्थयात्रियों की संख्या एक लाख के पार… केदारनाथ में सबसे ज्यादा भीड़
    Uncategorized

    चारधाम में तीर्थयात्रियों की संख्या एक लाख के पार… केदारनाथ में सबसे ज्यादा भीड़

    adminBy adminOctober 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम में तीर्थयात्रियों की संख्या एक लाख के पार… केदारनाथ में सबसे ज्यादा भीड़
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर गई है। 18 सितंबर से 13 अक्तूबर के बीच श्रद्धालुओं की ये संख्या हुई है। गुरुवार को बदरीनाथ धाम में 2418, केदारनाथ धाम में 4208, गंगोत्री में 466, यमुनोत्री में 784 मिला कर कुल 7876 श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। कुल मिला कर ये संख्या एक लाख तीन हजार आठ सौ साठ पहुंच गई है। एक से 12 अक्तूबर के बीच हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 7339 पहुंच गई है।

    चारधाम यात्रा के लिए अब http:// smartcitydehradun.uk.gov.in में तीर्थयात्री सीधे पंजीकरण करवा सकते हैं। केदारनाथ में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने से केदारपुरी बाबा के जयकारों से गूंज रही है। साथ ही सांयकालीन आरती में भी काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। बीते पांच अक्तूबर को ई-पास की बाध्यता खत्म होने के बाद से धाम में प्रतिदिन शिव भक्तों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को केदारनाथ में शाम तक 4000 से अधिक शिव भक्त दर्शन कर चुके थे। वहीं सायंकालीन आरती में भी 1500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा प्रभारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण ने बताया कि बीते 18 सितंबर से अभी तक 48 हजार से अधिक केदारनाथ में बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

    केदारनाथ यात्रा के दिनों दिन रफ्तार पकड़ने से होटल, रेस्टोरेंट, लॉज संचालकों को अच्छी बुकिंग मिल रही है। साथ ही अन्य दुकानदारों को भी नियमित ग्राहक मिल रहे हैं। यात्रा से केदारघाटी से लेकर पैदल मार्ग व धाम में रौनक बनी हुई है। वहीं, हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए हेली कंपनियों के कार्यालय काउंटरों पर सुबह से यात्रियों की भीड़ लग रही है। यात्रा के पटरी पर लौटने से क्षेत्रीय लोगों की आर्थिकी में सुधार हो रहा है। बीते दो साल से लोग यात्रा बंद होने से परेशान थे। वर्तमान में यात्री गर्भ गृह में जाकर बाबा केदार के करीब से दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। साथ ही उन्हें परिक्रमा करने का भी अवसर मिल रहा है।

    chardham yatra devbhumi news devbhumi samachar kedarnath yatra pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version