Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड एक बार फिर आयेगी भाजपा सरकार… ABP-C वोटर सर्वे में जानिए जनता का मूड
    Uncategorized

    उत्तराखंड एक बार फिर आयेगी भाजपा सरकार… ABP-C वोटर सर्वे में जानिए जनता का मूड

    adminBy adminOctober 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड एक बार फिर आयेगी भाजपा सरकार… ABP-C वोटर सर्वे में जानिए जनता का मूड
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देश के पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसे दिल्ली की सत्ता का सेमीफाइनल भी कहा जाता है। सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच  एबीपी न्यूज सी-वोटर की तरफ से किए गए सर्वे किया है, जिसमें जनता का मिजाज टटोलने की कोशिश की गई है।  सर्वे के मुताबिक, यूपी,उत्तराखंड और गोवा में फिर से भाजपा की सरकार बनने के आसार दिख रहे हैं। जबकि पंजाब में कांग्रेस और ‘आप’ में कांटे की टक्कर के आसार नजर आ रहे हैं।

    उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर बीजेपी 3 मुख्यमंत्री बदल चुकी है। इसी बीच बीजेपी के लिए एक सुखद खबर आ रही है। एबीपी न्यूज ने सी वोटर (ABP C-voter Survey) के साथ मिलकर लोगों के मन की बात जानी। सर्वे के मुताबिक, साढ़े 4 साल में बीजेपी ने भले ही अपने 3 मुख्यमंत्री बदले हों, लेकिन इसका बीजेपी पर कोई असर पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। सर्वे में बीजेपी एक बार फिर अपने दम पर देवभूमि उत्तराखंड की सत्ता में आ रही है।

    एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, देवभूमि में अभी अगर विधानसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 45 फीसदी, कांग्रेस को 34 फीसदी और आम आदमी पार्टी को 15 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं, अन्य पार्टियों के खाते में 6 फीसदी वोट जा सकता है। उत्तराखंड में इसी साल बीजेपी ने अपने 3 मुख्यमंत्री बदले हैं। हालांकि, देवभूमि में यह पहला मौका नहीं है, जब किसी पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री बदले हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के ज्यादातर मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए हैं। इसी बीच एबीपी न्यूज-सी वोटर ने लोगों की नब्ज टटोली कि उनकी पहली पसंद सीएम का चेहरा कौन हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहले स्थान पर रहे।

     

    सर्वे के अनुसार

    हरीश रावत- 37 फीसदी

    पुष्कर धामी- 24 फीसदी

    अनिल बलूनी- 19 फीसदी

    कर्नल अजय कोठियाल-10 फीसदी

    सतपाल महराज- 1 फीसदी

    bjp government again in uttarakhand bjp uttarakhand devbhumi news devbhumi samachar harish rawat pahad news pahad samachar PUSHKAR SINGH DHAMI uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version