Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देवभूमि में महापाप…इस जगह पड़ोसी ने 6 साल की मासूम को बनाया अपनी हवास का शिकार
    Uncategorized

    देवभूमि में महापाप…इस जगह पड़ोसी ने 6 साल की मासूम को बनाया अपनी हवास का शिकार

    adminBy adminOctober 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देवभूमि में महापाप…इस जगह पड़ोसी ने 6 साल की मासूम को बनाया अपनी हवास का शिकार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देवभूमि उत्तराखंड में नैनीताल जिले से एक 6 साल की बच्ची के साथ अपहरण के बाद रेप की खौफनाक मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अगवा किया था। बच्ची के घर न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए डॉग स्क्वायड को पीड़िता की तलाश में लगाया। खोजी कुत्ते की मदद से पुलिस की टीम एक पुरानी प्लाइवुड की फैक्ट्री तक पहुंच गई जहां उन्हें पीड़िता मिली. वहीं से पुलिस ने रेप आरोपी को भी दबोच लिया।

    बच्ची को पुलिस ने 12 घंटे बाद बरामद कर लिया। पड़ोसी युवक भी बच्ची संग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अपहरण कर ले जाने बाद बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपित युवक को जेल भेज दिया है। बुधवार देर शाम ग्राम पूछड़ी गांव से पांच वर्षीय एक बच्ची को पड़ोस का युवक अंकित पुत्र मदन बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। युवक नशे का आदि है। उसका पीडि़ता बच्ची के घर आना जाना रहता है। बच्ची की तलाश में पुलिस फोर्स रात भर पसीना बहाती रही। कालाढूंगी थाना व रामनगर कोतवाली का पूरा फोर्स बच्ची की तलाश में बगीचे व गांव के नजदीक जंगल की खाक छानता रहा।

    सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल एके सिंह, एसएसआई मुनव्वर हुसैन संभावित जगह पर पुलिस टीम को भेजते रहे। बच्ची के बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पूछताछ में पता चला कि पड़ोसी युवक बच्ची को गलत नियत से अपने साथ ले गया था। रात में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची का संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि की बात सामने आई। सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

     

    devbhumi news devbhumi samachar nainital news pahad news pahad samachar rape uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version