Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: राहुल गांधी-अरविंद केजरीवाल पर ऐसा क्या बोल गए बीजेपी नेता कि मच गया बवाल
    Uncategorized

    उत्तराखंड: राहुल गांधी-अरविंद केजरीवाल पर ऐसा क्या बोल गए बीजेपी नेता कि मच गया बवाल

    adminBy adminSeptember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: राहुल गांधी-अरविंद केजरीवाल पर ऐसा क्या बोल गए बीजेपी नेता कि मच गया बवाल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप लीडर अरविन्द केजरीवाल पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की ओर से की गई टिप्पणी से कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं में रोष है। भाजपा नेता की टिप्पणी को अमर्यादित बताते हुए कांग्रेस की ओर से उनके खिलाफ कोतवाली पुलिस में तहरीर दी गई है।  कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून में पलटन बाजार स्थित कोतवाली पहुंचकर दुष्यंत गौतम के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

    इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस कप्तान जन्मेजय खंडूड़ी से मिले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से प्रकरण की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। दुष्यंत गौतम ने भरे मंच से महिलाओं के सामने ये आरोप लगा दिया कि हिंदुओं की बात करने वाले गांधी परिवार ने किसी भी हिन्दू से शादी नहीं की। उन्होंने कहा कि नेहरू कभी खुद को हिन्दू नहीं कहते थे। इतना ही नहीं इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और प्रियंका ने हिन्दू से शादी नही की है और आज हम लोगों की संस्कृति ने उनको जगह-जगह जनेऊ पहन घूमने को मजबूर कर दिया है। ये हमारी जीत है।

    वहीं दुष्यंत गौतम ने इसके बाद भी कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान देने का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने अपने भाषण में अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी का जिक्र करते हुए दोनों को पाकिस्तान की पैरवी करने वाला नेता बता दिया। लेकिन इस बात को कहते हुए जिस शब्द का इस्तेमाल बीजेपी नेता ने किया, उसने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया और कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी तक बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करने लगी हैं। वहीं इस विवाद पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि अगर पुलिस उन पर मुकदमा दर्ज नही करती है तो प्रदेश भर में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। आप नेता उमा सिसोदिया ने तो यहां कह दिया है कि भाजपा को आने वाले चुनाव में अपनी हार साफ दिखाई दे रही है, इसलिए वो इस तरह की बयानबाजी कर रही है।

    aap bjp congress devbhumi news devbhumi samachar dushyant gautam pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version