Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025

    चमोली: जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. पूजा का विवाह बना समाज के लिए मिसाल

    June 1, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 3
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»बीजेपी में नहीं थम रहीं जुबनी जंग.. अब हरक बोले त्रिवेंद्र के पास जितना ज्ञान उसी तरीके से वह करते हैं बात
    Uncategorized

    बीजेपी में नहीं थम रहीं जुबनी जंग.. अब हरक बोले त्रिवेंद्र के पास जितना ज्ञान उसी तरीके से वह करते हैं बात

    adminBy adminSeptember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बीजेपी में नहीं थम रहीं जुबनी जंग.. अब हरक बोले त्रिवेंद्र के पास जितना ज्ञान उसी तरीके से वह करते हैं बात
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने कहा कि ढैंचा बीज मामले में वह तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की बात मानते तो त्रिवेंद्र सिंह रावत पर मुकदमा दर्ज हो जाता, तब वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाते। हरक सिंह ने यह बात एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में कही है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने एम्स में ढैंचा बीज मामले की फाइल मंगवाई थी। लेकिन उन्होंने उस फाइल पर त्रिवेंद्र के पक्ष में दो पेज का नोट लिख दिया था। यह फाइल उन्होंने उस समय पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा नेता अजय भट्ट को भी दिखाई थी।

    कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पलटवार के बाद अब हरक सिंह रावत ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में हरक ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास जितना ज्ञान है, वह उसी तरीके से बात करते हैं। हरक बोले कि त्रिवेंद्र सिंह रावत उनसे उम्र में बडे हैं, लेकिन इस तरह की भाषा का इस्‍तेमाल किया जाना उचित नहीं था। उन्‍हें व्‍यक्तिगत रूप से ऐसी टिप्‍पणी करने से पहले सोचना चाहिए था कि किसी के सम्‍मान को ठेस न पहुंचे।

    कुछ दिन पहले हरक सिंह रावत ने कहा था कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान उन्‍होंने ढैंचा बीज घोटाला मामले में त्रिवेंद्र को जेल जाने से बचाया था। इसके जवाब में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि गधा जो होता है, ढैंचा-ढैंचा करता है। साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि उनका चरित्र बहुत उज्‍ज्‍वल रहा है। सारी दुनिया जानती है। त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरक सिंह रावत के रिश्तों में तल्खी काफी समय से चली आ रही है। पिछले वर्ष अक्टूबर में कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर तो हरक तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र से बुरी तरह खफा हो गए थे और अपनी नाराजगी का उन्होंने सार्वजनिक रूप से इजहार भी किया।

    devbhumi news devbhumi samachar HARAK SINGH RAWAT pahad news pahad samachar TRIVENDRA SINGH RAWAT uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025

    चमोली: जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. पूजा का विवाह बना समाज के लिए मिसाल

    June 1, 2025

    उम्रकैद की सजा सुनते ही कातिल की ‘हीरो वाली’ मुस्कान – इंसाफ की अदालत में शैतानी जश्न

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version