Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025

    चमोली: जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. पूजा का विवाह बना समाज के लिए मिसाल

    June 1, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 3
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»मसूरी में भारी बारिश से कैम्पटी फॉल में आया उफान, जान बचाकर भागे पर्यटक
    Uncategorized

    मसूरी में भारी बारिश से कैम्पटी फॉल में आया उफान, जान बचाकर भागे पर्यटक

    adminBy adminSeptember 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मसूरी में भारी बारिश से कैम्पटी फॉल में आया उफान, जान बचाकर भागे पर्यटक
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के मसूरी में स्थित कैम्पटी फॉल में सोमवार को 200 से ज्यादा पर्यटक हादसे का शिकार होते-होते बच गए। मामला यह है कि कैम्पटी फॉल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद फॉल में अचानक पानी बढ़ गया और यहां पानी की बेहद तेज धार बहने लगी। ये धार इतनी शक्तिशाली थी कि अगर गलती से भी कोई इसकी चपेट में आता तो उसका नामोनिशान मिलना मुश्किल था। गनीमत रही कि पुलिस ने झरने में नहा रहे 250 से अधिक पर्यटकों को पहले ही दूर भेज दिया था। फॉल में बड़े पैमाने पर पानी आने से आसपास के क्षेत्र में पर्यटकों और लोगों में दहशत का माहौल दिखाई दिया।

    कैंपटी थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की सूचना के बाद तत्काल कैंपटी फॉल में तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया था। इसके बाद फॉल में नहा रहे पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। स्थानीय पुलिस को भारी बारिश के बाद उफान का अंदाजा पहले ही हो चुका था। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल वहा नहा रहे लोगों को सुरक्षित निकाला। यहां करीब चार बजे बाहर से आए पर्यटक मस्ती के मूड में बड़ी संख्या में नीचे झील में नहा रहे थे। वो बेख़ौफ़ अपनी मस्ती में थे। उन्हें इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है।

    कैंपटी थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल बिना देरी किए अपनी टीम के साथ कैम्पटी पहुंचे और वह नहा रहे लोगों को बाहर निकाला, साथ ही वहा घूम रहे लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। सैलानी झील से निकले ही थे कि वहां पर मानो सैलाब आ गया। पलभर में ही पानी का बहाव प्रलयंकारी हो गया। ऊंचाई वाले स्थानों में हुई बारिश का पानी बहकर जब नीचे की ओर आया तो पानी का वेग बहुत तेज था। इसे देखकर वहां मौजूद पर्यटक सिहर गए. पुलिस द्वारा तनिक भी देरी से यहां बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने शानदार पहल करते हुए तेजी दिखाई और लोगों को बचा लिया।

    devbhumi news devbhumi samachar heavy rain kempty fall mussoorie news pahad news pahad samachar tourist uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025

    चमोली: जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. पूजा का विवाह बना समाज के लिए मिसाल

    June 1, 2025

    उम्रकैद की सजा सुनते ही कातिल की ‘हीरो वाली’ मुस्कान – इंसाफ की अदालत में शैतानी जश्न

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version