Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: यहाँ जंगल में घूमने गए थे तीन दोस्त… एक को हाथी ने पटकर मार डाला
    Uncategorized

    उत्तराखंड: यहाँ जंगल में घूमने गए थे तीन दोस्त… एक को हाथी ने पटकर मार डाला

    adminBy adminSeptember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: यहाँ जंगल में घूमने गए थे तीन दोस्त… एक को हाथी ने पटकर मार डाला
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने देहरादून में मालदेवता के सौडा सरोली के गूलरखाला स्थित जंगल में गए युवक को हाथी ने पटककर मार डाला है। इस दौरान युवक के अन्य दो साथियों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि रविवार को शाबाज खान निवासी ओगलभट्टा, क्लेमेनटाउन अपने दो अन्य साथियों मनीष व नुक्का के साथ पिकनिक मनाने के लिए गुलरखाला की तरफ गए थे।

    यहां से वह एक किलोमीटर आगे नदी किनारे चले गए। यहां तीनों पार्टी कर रहे थे, इसी बीच उन्होंने हाथियों का एक झुंड अपनी तरफ आता देखा। हाथियों से बचने के लिए तीनों भागने लगे। इस दौरान मनीष व नुक्का एक तरफ भागे, जबकि शाबाज दूसरी तरफ भागकर झाडिय़ों में छिप गया। हाथियों के झुंड में से एक बड़ा हाथी शाबाज के पास पहुंचा और उसे झाडिय़ों से खींचकर जमीन पर पटक दिया। शाबाज की हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद उसके दोस्तों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे दून अस्पताल पहुंचाया जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    एसओ ने बताया कि मृतक शाबाज क्लेमेनटाउन में वेल्डिंग का काम करता था। घटना के बाद ही मृतक के स्वजनों को सूचित कर दिया था। एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि तीनों सुबह वीकेंड पर सौड़ा-सरोली घूमने गए थे। जहां वह जंगल में एक किलोमीटर तक अंदर चले गए। वहीं, उनका सामना हाथी से हो गया। बताया कि आज सोमवार को पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। हाथियों का झुंड काफी दिनों में क्षेत्र में घूम रहा है। पिकनिक मनाने के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं, जिन्हें जानकारी दी जाती है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग काफी आगे तक निकल जाते हैं।

    dead dehradun news devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar youth dead by elephant उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version