Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आश्वासन के बाद 22 महीने से चारधामों में चल रहा धरना स्थगित
    Uncategorized

    मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आश्वासन के बाद 22 महीने से चारधामों में चल रहा धरना स्थगित

    adminBy adminSeptember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आश्वासन के बाद  22 महीने से चारधामों में चल रहा धरना स्थगित
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चारधाम के तीर्थ पुरोहितों ने आज सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने सीएम से चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग की। चूंकि, मामला हाईकोर्ट में है इसलिए, कोर्ट के आदेश के बाद ही चारधाम यात्रा शुरू की जाएगी। वहीं, देवस्थानम बोर्ड को लेकर भी आज बैठक के दौरान बड़ा फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद तीर्थ पुरोहितों ने पिछले 22 महीने से देवस्थानम बोर्ड के विरोध में चल रहा धरना स्थगित कर दिया है।

    इसके साथ ही देवस्थानम बोर्ड को लेकर बनी हाई पावर कमेटी में चारों धामों के 8 तीर्थ पुरोहितों को भी शामिल किया जाएगा. तीर्थ पुरोहितों ने सीएम धामी से मांग की है कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार जल्द फैसला ले. मुख्यमंत्री ने वार्ता के दौरान विश्वास दिलाया कि तीर्थ पुरोहितों के हकहकूक सुरक्षित रहेंगे। देवस्थानम बोर्ड पर गठित उच्च स्तरीय समिति में चारधामों से दो-दो तीर्थ पुरोहित सदस्य होंगे। सीएम आवास में चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत समिति और बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे पर मुख्यमंत्री धामी से वार्ता की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के चारधाम देश दुनिया के लिए आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। सरकार का काम मंदिरों में अवस्थापना विकास को सुदृढ़ बनाना है। चारधाम यात्रा जल्द शुरू करने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि राज्यहित में जो होगा, वह कार्य किया जायेगा। मीटिंग के पश्चात् गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं चारधाम महापंचायत समिति के संयोजक सुरेश सेमवाल ने बताया कि सीएम ने हमें आमंत्रित किया था।

    chardham devsthanam board devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar PUSHKAR SINGH DHAMI uttarakhand mukhyamantri uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार देवस्थानम बोर्ड पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार पुष्कर धामी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version