Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल.. 20 IPS के तबादले.. जन्मेजय खंडूड़ी बने देहरादून के नए एसएसपी
    Uncategorized

    उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल.. 20 IPS के तबादले.. जन्मेजय खंडूड़ी बने देहरादून के नए एसएसपी

    adminBy adminSeptember 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल.. 20 IPS के तबादले.. जन्मेजय खंडूड़ी बने देहरादून के नए एसएसपी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में आईएएस अफसरों के बाद अब शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की कुर्सियां भी हिलानी शुरू कर दी हैं। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर दून का नया कप्तान जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खंडूड़ी को बनाया गया है। खंडूड़ी कमांडेंट 40वीं पीएसी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला थे। पिथौरागढ़ और चंपावत के पुलिस कप्तान भी बदल दिए गए हैं। शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों का तबादला किया है। अपर सचिव गृह अतर सिंह ने शनिवार देर रात इस संबंध आदेश जारी किए।

    चार जिलों देहरादून, हरिद्वार पिथौरागढ़ और चंपावत के कप्तान बदले गए हैं। देहरादून की कमान पीएससी में तैनात जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी को सौंपी गई है। वहीं, हरिद्वार का जिम्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून डा योगेंद्र सिंह रावत को सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक चंपावत लोकेश्वर सिंह को इसी पद पर पिथौरागढ़ में तैनाती दी गई। पुलिस अधीक्षक अपराध और यातायात नैनीताल देवेंद्र सिंह पींचा को पुलिस अधीक्षक चंपावत का पदभार सौंपा गया है। वहीं, शासन ने आइपीएस एस सेंथिल अबूदई कृष्णराज और सुनील कुमार मीणा को प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर भी पदोन्नत किया है। शनिवार देर रात अपर मुख्य सचिव आनंद वद्र्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अमित कुमार सिन्हा को निदेशक सतर्कता का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है।

    महानिरीक्षक एपी अंशुमान से महानिरीक्षक कारागर व अग्निशमन का पदभार वापस लेकर महानिरीक्षक कार्मिक व मुख्यालय का जिम्मा सौंपा गया है। महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति को महानिरीक्षक कारागार व एसडीआरएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानिरीक्षक अजय रौतेला को महानिरीक्षक अग्निशमन, तथा महासमादेष्टा होमगार्ड्स व सिविल डिफेंस का जिम्मा दिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक केवल खुराना से निदेशक यातायात का पदभार वापस लेकर अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है। उप महानिरीक्षक बिमला गुंज्याल को सतर्कता व पीएसी मुख्यालय का दायित्व सौंपा गया है।

    devbhumi news devbhumi samachar ips transfer pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version