Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: बारिश से इस गांव में फटी जमीन.. घरों में पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें… दहशत में ग्रामीण
    Uncategorized

    उत्तराखंड: बारिश से इस गांव में फटी जमीन.. घरों में पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें… दहशत में ग्रामीण

    adminBy adminSeptember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: बारिश से इस गांव में फटी जमीन.. घरों में पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें… दहशत में ग्रामीण
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मूसलाधार बारिश से मुनस्यारी के सैणराथी गांव के ऊपरी हिस्से में जमीन फट गई है। गांव के एक बड़े भूभाग में जमीन पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इन दरारों की चौड़ाई कुछ स्थानों पर 15 सेंटीमीटर से भी अधिक है। जमीन दरकने से खतरे की जद में आए गिरगांव और भंडारीगांव में मकान टुकड़ों में तब्दील हो रहे हैं। थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग में स्थित गिरगांव और भंडारीगांव में पिछले एक माह से जमीन दरक रही है। जाकुला नदी से लेकर गांव तक जमीन धंसने से मकान धीरे-धीरे टूटकर कई हिस्सों में बंट रहे हैं। प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करा दिया है।

    घरों और खेतों में दरारें पड़ने से ग्रामीण चिंतित हैं। इसी गांव के ठीक सामने स्थित सैणराथी के खेता तोक में भी आपदा ने दस्तक दी है। पिछले कई दिनों से तेज बारिश के कारण यहां जमीन में 20 से 50 मीटर लंबी और 15 सेमी चौड़ी दरारें पड़ गई हैं। राजस्व गांव खेता के ऊपरी हिस्से में दरारें पड़ने और भूस्खलन होने से आधा दर्जन मकान खतरे की जद में आ गए हैं। शेर सिंह, हरमल सिंह, गंगा सिंह, कुंवर सिंह, शेर सिंह, पुष्पा देवी, लाल सिंह, बीडीसी सदस्य नेहा मेहता ने प्रशासन से तत्काल जमीन की सुरक्षा के इंतजाम करने और उचित मुआवजे की मांग की है। 

    एसडीएम मुनस्यारी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि आपदा प्रभावित गांवों में राजस्व टीम को भेजा गया है। जो मकान खतरे की जद में आए हैं उन परिवारों को शिफ्ट किया गया है। शीघ्र ही क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण किया जाएगा। उधर, सीमांत की लाइफलाइन कही जाने वाली सड़क बीते दस दिनों से स्वांला के पास बंद चल रही है। इसके चलते सीमांत के व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों का टनकपुर के गोदाम में माल डंप हो गया है। चीन सीमा को जोड़ने वाली सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्वांला के पास भारी मलबा आने से 23 अगस्त को बंद हो गई थी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version