Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»खेल»जम्मू-कश्मीर के मिथुन मनहास ने संभाली भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कमान
    खेल

    जम्मू-कश्मीर के मिथुन मनहास ने संभाली भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कमान

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    जम्मू-कश्मीर से पहली बार किसी खिलाड़ी को मिला यह पद, रॉजर बिन्नी की लेंगे जगह

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नया अध्यक्ष मिल गया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व क्रिकेटर और अनुभवी बल्लेबाज मिथुन मनहास को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर इस ऐतिहासिक पल को साझा किया और मनहास को बधाई दी। यह पहली बार है जब जम्मू-कश्मीर से कोई खिलाड़ी बीसीसीआई अध्यक्ष पद तक पहुंचा है।

    क्रिकेट करियर

    45 वर्षीय मनहास ने 1997-98 से लेकर 2016-17 तक घरेलू क्रिकेट में लंबा करियर खेला। उन्होंने दिल्ली टीम से 157 फर्स्ट क्लास मैचों में 9714 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 130 लिस्ट ए और 91 टी20 मुकाबले खेले। मनहास आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से भी खेल चुके हैं। भले ही उन्हें भारतीय राष्ट्रीय टीम में मौका नहीं मिला, लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह लगातार चमकते रहे।

    प्रशासनिक अनुभव

    मनहास हाल ही में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के प्रशासक रहे और दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के संयोजक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा भी थे।

    बिन्नी की जगह करेंगे कार्यभार संभाल

    पूर्व अध्यक्ष रॉजर बिन्नी का कार्यकाल पूरा होने और आयु सीमा 70 वर्ष पार करने के बाद यह पद खाली हुआ था। बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) में नई कमेटी के गठन पर सहमति बनी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रेस में हरभजन सिंह और रघुराम भट्ट भी थे, लेकिन अंततः मनहास पर सहमति बनी।

    बीसीसीआई की नई टीम

    • अध्यक्ष – मिथुन मनहास

    • कोषाध्यक्ष – रघुराम भट्ट (कर्नाटक)

    • संयुक्त सचिव – प्रभतेज सिंह भाटिया (छत्तीसगढ़)

    • सचिव – देवजीत साकिया (जारी रहेंगे)

    • उपाध्यक्ष – राजीव शुक्ला (एक्सटेंशन मिला)

    आगे की दिशा

    विशेषज्ञों का मानना है कि मनहास की नियुक्ति से बीसीसीआई का दृष्टिकोण और अधिक खिलाड़ी-केंद्रित होगा। घरेलू क्रिकेट की गुणवत्ता बढ़ाने, युवा खिलाड़ियों के विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत करने पर खास फोकस रहेगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    IPL Auction 2026- 25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन, केकेआर के खेमे में हुए शामिल

    December 16, 2025

    जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास- टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बने 

    December 10, 2025

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

    December 3, 2025

    जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप- भारत ने नामीबिया को 13-0 से हराया

    December 2, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version