Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»खेल»भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज 
    खेल

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज 

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalMarch 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार यानि आज चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों के खेमे से चिंताजनक खबर सामने आई है। पूर्व कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए। उनके घुटने पर चोट लगी जिसकी वजह से अभ्यास सत्र को बीच में ही रोकना पड़ा।

    कोहली के घुटने पर लगी चोट
    रिपोर्ट में बताया गया कि अभ्यास सत्र के दौरान किंग कोहली के घुटने पर गेंद लगी, जिससे वह दर्द से कराह उठे। इसके बाद भारतीय टीम को कुछ देर के लिए अपनी प्रैक्टिस रोकनी पड़ी। गेंद लगने के तुरंत बाद भारतीय टीम के फिजियो ने मैदान पर पहुंचकर उनका इलाज किया, स्प्रे लगाया और पट्टी बांधी।

    फाइनल में खेलेंगे कोहली?
    रिपोर्ट में आगे कहा गया कि हल्के दर्द के बावजूद विराट कोहली मैदान पर मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने अभ्यास नहीं किया। हालांकि, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि चिंता की कोई बात नहीं है। कोहली फाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट हैं।

    लेग स्पिन की परेशानी से पार पा चुके कोहली
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पर्थ टेस्ट में शतक के बाद लगातार रनों के लिए जूझ रहे विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी पुरानी फॉर्म को हासिल करते हुए लेग स्पिन के खिलाफ आ रही दिक्कतों पर भी पार लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन की पारी के दौरान विराट एक बार फिर नई ऊंचाइयां छूने को आतुर दिख रहे हैं।

    अच्छी लय में दिख रहे पूर्व कप्तान
    कोहली इस चैंपियंस ट्रॉफी में लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 22 रन, पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100, न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की पारियां खेली हैं। फाइनल में भारत को फिर अपने इस स्टार बल्लेबाज से अच्छी पारी की उम्मीद होगी। मिचेल सैंटनर की अगुआई में कोहली को एक बार फिर कीवी टीम के स्पिनरों का सामना करना होगा।

    (साभार)

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025

    आईपीएल 2025- कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज 

    April 3, 2025

    आईपीएल 2025 के 13वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स होगी आमने- सामने 

    April 1, 2025

    आईपीएल 2025- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज 

    March 31, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version